{"_id":"61bab38472a40322b32e6d9c","slug":"muzaffarnagar-news-the-family-got-emotional-when-chaudhary-rakesh-tikait-reached-his-house-after-383-days-and-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक पल: 383 दिन बाद घर पहुंचे टिकैत, भावुक हुआ परिवार, बड़ी बहन ने किया तिलक, तस्वीरें हैं खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक पल: 383 दिन बाद घर पहुंचे टिकैत, भावुक हुआ परिवार, बड़ी बहन ने किया तिलक, तस्वीरें हैं खास
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 16 Dec 2021 09:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राकेश टिकैत का तिलक करती बहन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत बुधवार देर रात करीब 1:00 बजे सिसौली की पट्टी चौधरान स्थित अपने आवास पर पहुंचे। जब सैकड़ों किसानों की मौजूदगी में वह परिवार से मिले तो परिजन भावुक हो गए। परिवार की महिलाएं भी भावुक हुईं। इसके बाद बड़ी बहन ओमबीरी ने राकेश टिकैत का तिलक किया। इससे पहले राकेश टिकैत किसान भवन पहुंचे और अपने पिता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि अर्पित की।
तीन कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन की कमान संभाल रहे भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की 383 दिन बाद घर वापसी हुई। फतेह मार्च का किसानों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। सोरम, हड़ौली और सिसौली में किसानों ने टिकैत पर फूल बरसाए। आंदोलन की कामयाबी का श्रेय किसानों ने टिकैत बंधुओं को दिया।
2 of 5
टिकैत का काफिला।
- फोटो : amar ujala
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की अगुवाई में फतेह मार्च बुधवार सुबह शुरू हुआ। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर किसानों ने चौधरी राकेश टिकैत का जोश के साथ अभिनंदन किया। भंगेला चेकपोस्ट से होते हुए फतेह मार्च खतौली और मंसूरपुर पहुंचा। मंसूरपुर से पुरबालियान होते हुए शाहपुर पहुंचे और यहां पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर फूलमालाएं चढ़ाईं। इसके बाद फतेह मार्च में रणसिंघा और डीजे की धुन पर किसान खूब थिरके।
3 of 5
rakesh tikait
- फोटो : अमर उजाला
शाहपुर से टिकैत का काफिला सोरम गांव पहुंचा। ऐतिहासिक चौपाल पर सुबह से ही बेसब्री से किसान स्वागत के लिए खड़े थे। सोरम में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह, लाटियान खाप के चौधरी वीरेंद्र सिंह और देशवाल खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह मौजूद रहे। चौधरी राकेश टिकैत सोरम से अन्य खाप चौधरियों के साथ हड़ौली पहुंचे और यहां पर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां से वह देर रात सिसौली के लिए रवाना हुए। जैसे ही किसानों का काफिला सिसौली पहुंचा तो लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फूल बरसा कर टिकैत का स्वागत।
- फोटो : amar ujala
किसान भवन पर फतेह मार्च में शामिल किसानों को अभिनंदन किया गया। देर रात तक उत्साह माहौल बना हुआ है। हजारों लोग किसान भवन और भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के पट्टी चौधरान स्थित आवास पर जमा हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राकेश टिकैत।
- फोटो : amar ujala
कानून वापस होने पर ही किया था घर वापसी का एलान
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने आंदोलन के दौरान कहा था कि जब तक कानून वापस नहीं होंगे, वह घर नहीं लौटेंगे। इस दौरान वह मुजफ्फरनगर तो पहुंचे, लेकिन अपने घर नहीं गए थे। महापंचायत के अलावा शिव मूर्ति पर भी घंटा चढ़ाया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।