फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठंड पर भारी पड़ा उत्साह, नए साल के जश्न में डूबा बेल्हा

Thu, 02 Jan 2020 12:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Jan 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm overwhelms the cold, Belha drowns in New Year's celebration
new year celebration in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
नए साल 2019 के स्वागत में बेल्हा के लोग जशभन में डूबे रहे। 31 की देर रात होटलों में धमाल हुआ। लोगों ने डांस के साथ केक काटकर नए साल का इस्तकबाल किया। बुधवार की सुबह से शाम तक हर ओर जश्न का माहौल नजर आया। पार्कों और मंदिरों में दिनभर भीड़ रही। स्कूलों में कार्यक्रम हुए। शहर के पार्कों में हर कोने बच्चों के साथ परिजन भी मस्ती करते नजर आए। सोशल मीडिया पर नए साल की शुभकामनाएं दिनभर दी जाती रहीं। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। 

 
Enthusiasm overwhelms the cold, Belha drowns in New Year's celebration
नववर्ष लगते की मंगलवार रात खुशी का इजहार करती बेटियां। - फोटो : pratapgarh
पुराने साल के आखिरी दिन घड़ी की सुई बढ़ने के साथ ही नए साल का जश्न शुरू हो गया। पिछले साल के कड़वाहट भूल कर लोग पूरी तरह मस्ती और मौज के मूड में नजर आए। शहीद उद्यान पार्क सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों से गुलजार रहा।
Enthusiasm overwhelms the cold, Belha drowns in New Year's celebration
लायंस क्लब द्वारा बाबागंज स्थित होटल में नववर्ष पर केक काट खुशियां मनाते लोग। - फोटो : pratapgarh
वहां सुबह से ही बच्चों संग महिलाएं ठंड का एहसास कराती गुनगुनी धूप में खिलखिलाती रहीं। पार्क का हर कोना खुशियों में डूबा रहा। बेल्हा देवी मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर लोगों की काफी भीड़ दिखी। लोग पूरे साल तक सुखमय जीवन व्यतीत करने की प्रार्थना करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Enthusiasm overwhelms the cold, Belha drowns in New Year's celebration
शहीद उद्यान में नववर्ष पर घूमने आयी महिलाएं बच्चों को झूला झूलाती। - फोटो : pratapgarh
बाबागंज स्थित होटल में लायंस क्लब गौरव की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं व बच्चों संग सभी डांस कर मस्ती करते रहे। फिल्मी गीतों पर लोग थिरकते रहे। शहर के जोगापुर, स्टेशन रोड, चिलबिला, रेलवे कालोनी समेत अन्य इलाकों में लोग फिल्मी गीतों पर नाचते गाते नए साल का इस्तकबाल करते नजर आए।

 
विज्ञापन
Enthusiasm overwhelms the cold, Belha drowns in New Year's celebration
बुधवार को नववर्ष पर मां बेल्हा देवी के दर्शन को लगी श्रद्धलुओं की कतार। - फोटो : pratapgarh
नए साल के स्वागत को लेकर मंगलवार की रात में धमाचौकड़ी करने वालों के साथ ही नशे की हालत में वाहन चलाने वालों को रोकने के लिए पुलिस हर चौराहे पर मुस्तैद नजर आई। सीओ सिटी, नगर कोतवाल शहर में घूमते रहे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed