फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतापगढ़: चिलबिला जंगल में लगी आग, लाखों की वन संपदा राख

Thu, 16 Apr 2020 12:04 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Apr 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Chilbila forest fire, millions of forest wealth ashes
चिलबिला वन विभाग जंगल में लगी आग। - फोटो : pratapgarh
 चिलबिला जंगल में लगी आग से लाखों की वन संपदा राख हो गई। सांई दाता के अनुयायी व स्कूल के कर्मचारी आग बुझाने के लिए मशक्कत करते रहे। आग बुझाने पहुंचे फायरब्रिगेड कर्मी असहाय दिखे। करीब 7 घंटे बाद लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।

 
Pratapgarh: Chilbila forest fire, millions of forest wealth ashes
चिलबिला वन विभाग के जंगल में लगी आग को फैलने से रोकने के लिए सड़क पर फैलीं सूखी पत्तियों को हटाते सांई कुटी के लोग। - फोटो : pratapgarh
चिलबिला जंगल में बुधवार भोर में अचानक आग लग गई। आग लगने की खबर लोगों को सुबह हो सकी। आग से सागौन, शीशम समेत अन्य पेड़ जलते रहे। जंगल में रहने वाले जीव जंतु भी आग से झुलस कर दम तोड़ दिए। जंगल के बीच में स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के कर्मचारी व सांई दाता कुटी में रहने वाले अनुयायी आग बुझाने के लिए परेशान दिखे। तीन साल पहले आश्रम की कुटी जलकर राख हो चुकी थी।
Pratapgarh: Chilbila forest fire, millions of forest wealth ashes
.चिलबिला वन विभाग जंगल में लगी आग को दूर से खड़े होकर देखते जानवर। - फोटो : pratapgarh
जिससे सभी खौफजदा थे। कुटी की ओर आग बढ़ने की खबर पर डंडवा के ग्रामीण भी आ चुके थे। करीब 11 बजे फायरब्रिगेड के कर्मचारी दो टैंकर लेकर आग बुझाने के लिए पहुंचे, लेकिन आग पर काबू पाने में सभी असहाय दिखे। तेज धूप होने के बाद बेकाबू आग का तांडव जारी रहा। जंगलों में रहने वाले जानवर भी नदी के किनारे की ओर भाग निकले थे। कुछ तो जान बचाने के लिए वन विभाग के कार्यालय व पार्क की ओर भाग निकले। फिलहाल 6 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि भीतर लगी आग सुलग रही थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed