सब्सक्राइब करें

छात्रा का शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम, बवाल

अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Mar 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
The villagers jammed the village by placing the girl's body on the road
छात्रा नेहा सरोज। फाइल फोटो - फोटो : pratapgarh
छात्रा की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर डेरवा बाजार में शव रखकर जाम लगा बवाल काटा। 6 घंटे की मशक्कत के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। हालांकि लोगों के हुजूम ने मृत छात्रा की सहेली के घर की दीवार गिरा दी। वहीं शव दफनाने की जिद करने लगे। हालांकि पुलिस ने सभी को समझाबुझाकर शांत कराया। इसके बाद छात्रा के शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव के कब्रिस्तान पर ले गए। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। इस मार्ग पर आवागमन छह घंटे तक बाधित रहा।

 
Trending Videos
The villagers jammed the village by placing the girl's body on the road
जेठवारा थाने के डेरवा बाजार में छात्रा का शव रखकर जाम लगाने के दौरान जुटी भीड़। - फोटो : pratapgarh
जेठवारा थाना क्षेत्र के सबलगढ़ डेरवा (त्रिपाठी नगर) का रहने वाला सपन सरोज मुंबई में रहता है। उसकी बेटी नेहा सरोज (17) की बुधवार को सोखा का पुरवा में स्थित एक पुराने कुएं में लाश मिली थी। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे। शव पहुंचते ही घर पर कोहराम मच गया। पुलिस भी बवाल की आशंका में तैनात रही। मृतक नेहा के चाचा भैयाराम की तहरीर पर पुलिस ने सहेली सविता व उसके मंगेतर पंकज शुक्ला के घर दबिश दी। पुलिस सविता व उसके भाई और पंकज के भाई को घर से उठा लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
The villagers jammed the village by placing the girl's body on the road
जेठवारा थाने के डेरवा बाजार में छात्रा का शव रखकर बैठे परिजनों को समझाते एसडीएम व सीओ। - फोटो : pratapgarh
पुलिस सभी से पूछताछ करती रही। हालांकि अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। गुरुवार को आक्रोशित परिजन हत्या करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताने लगे।

करीब नौ बजे नेहा का शव डेरवा-बाबूगंज तिराहे पर रखकर लोगों ने जाम लगा दिया। बवाल की आशंका में बाजार में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने की जिद करने लगे। दोपहर करीब 1.20 बजे एसडीएम कुंडा मौके पर पहुंचे।

हालांकि इसके पूर्व ही बाघराय, महेशगंज थाने की पुलिस के साथ सीओ सदर रुचि गुप्ता मौके पर पहुंच गई थीं। परिजनों की जिद थी कि हत्यारोपियों को सरेआम फांसी पर लटकाया जाए। एसडीएम कुंडा जलराजन व सीओ रुचि गुप्ता द्वारा आरोपियों को सख्त सजा दिलाने का वादा करने पर लोगों ने तीन बजे जाम समाप्त किया।


 
The villagers jammed the village by placing the girl's body on the road
जेठवारा थाने के डेरवा बाजार में छात्रा का शव रखकर जाम लगाने का प्रयास करते ग्रामीण। - फोटो : pratapgarh
जब जाकर कुंडा, प्रतापगढ़ व बाबूगंज मार्ग पर आवागमन बहाल हो सका। इस बीच कुछ लोग नेहा की सहेली के घर के बाहर शव दफना े के लिए कब्र खोदने लगे। जिसे पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने सविता के घर की दीवार गिरा दी। हालांकि पुलिस ने सभी को समझाबुझाकर शांत कराया और कब्रिस्तान में शव को दफनवा दिया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। जेठवारा थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है लेकिन मौत का कारण पानी में डूबना आया है। जिसके चलते मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। अभी मामले की छानबीन की जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed