सब्सक्राइब करें

एक गोली से दो मौतें: 'बेटा श्रवण कुमार जैसी सेवा कर रहा था, अब बोझ नहीं बन सकता', 15 पेजों में दर्ज है आपबीती

अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: Akash Dubey Updated Fri, 22 May 2026 03:33 PM IST
सार

बर्तन व्यापारी सुनील रस्तोगी ने आत्महत्या से पहले 15 पेज की डायरी लिखी। इसमें उन्होंने अवसाद, पत्नी की बीमारी और परिवार पर बोझ न बनने का जिक्र किया। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Businessman described his son as Shravan Kumar in his suicide note
एक गोली से दंपती की मौत - फोटो : अमर उजाला

शाहबाद में बर्तन व्यापारी सुनील रस्तोगी ने आत्महत्या से पहले 15 पेज की डायरी लिखी थी। डायरी में उन्होंने अपने अवसाद, पारिवारिक जिम्मेदारियों और पत्नी की बीमारी का जिक्र करते हुए आत्महत्या का इशारा दिया है। उन्होंने लिखा कि लंबे समय से मानसिक तनाव में अपने परिवार पर बोझ नहीं बनना चाहता।

Businessman described his son as Shravan Kumar in his suicide note
शाहबाद में कारोबारी दंपती की जान गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

डायरी में भतीजे गौरव को संबोधित करते हुए सुनील ने लिखा, “प्रिय गौरव राम-राम जुलाई 2024 में अनु की शादी के छह दिन बाद अचानक मेरे कूल्हे में दर्द उठा। इलाज कराने के बाद भी आराम नहीं मिला। परिवार कैसे चलेगा, इसी चिंता में मैं डिप्रेशन में चला गया।”

Trending Videos
Businessman described his son as Shravan Kumar in his suicide note
शाहबाद में कारोबारी दंपती की जान गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्होंने आगे लिखा कि नवंबर 2024 में उनकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद वह अपने दुखों को नजरअंदाज कर पत्नी के इलाज और काम में लगे रहे। 16 अगस्त 2025 को पत्नी और बेटे के साथ हादसा हो गया, जिसके बाद पत्नी मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगीं। डायरी में उन्होंने लिखा कि बेटा पीयूष पिछले 18 महीने से “श्रवण कुमार” की तरह माता-पिता की सेवा कर रहा था। उन्होंने लिखा, “अब मैं बोझ नहीं बन सकता, इसलिए अपनी पत्नी को भी साथ ले जा रहा हूं। मुझे माफ कर देना पत्नी का हत्यारा और अपने बच्चों का बदनसीब पिता कहलाने का अधिकारी नहीं हूं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Businessman described his son as Shravan Kumar in his suicide note
शाहबाद में कारोबारी दंपती की जान गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

डायरी में सुनील ने अपनी पत्नी और बच्चों के प्रति प्रेम का जिक्र करते हुए बेटे को कारोबार सिखाने, बेटी की शादी और जमीन-जायदाद से जुड़ी बातें भी लिखीं। साथ ही रिश्तेदारों और ससुराल पक्ष का भी उल्लेख किया।

विज्ञापन
Businessman described his son as Shravan Kumar in his suicide note
शाहबाद में कारोबारी दंपती की जान गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लोहे की रॉड से राइफल का ट्रिगर दबने का अनुमान
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि मौके से एक लोहे की रॉड भी बरामद हुई है। अनुमान है कि सुनील ने उसी की मदद से राइफल का ट्रिगर दबाया हो। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed