सब्सक्राइब करें

Rampur: पूर्व सपा सांसद एसटी हसन के समधी की फैक्टरियों पर आयकर का डेरा, चाैबीस घंटे से खंगाले जा रहे रिकॉर्ड

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: Vimal Sharma Updated Fri, 27 Feb 2026 01:57 PM IST
सार

रामपुर के दो बड़े कारोबारियों नईम खां उर्फ बबलू और मुन्नन खां की तीन प्लाईवुड फैक्टरियों में आयकर टीमों ने सर्वे शुरू किया। तीनों जगहों पर 24 घंटे से लगातार जांच की जा रही है। इस दौरान किसी के अंदर-बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है। कारोबारी मुरादाबाद के पूर्व सपा सांसद के रिश्तेदार हैं। 

विज्ञापन
Rampur: Income Tax raids factories of former SP MP ST Hasan's brother-in-law, records being scrutinised
रामपुर में आयकर टीम कर रही जांच - फोटो : संवाद

रामपुर के दो बड़े कारोबारियों की तीन प्लाईवुड फैक्टरियों पर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से आयकर की टीमों डेरा डाले हुए हैं। इन फैक्टरियों में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी जांच जारी रही। मालिक नईम खां उर्फ बबलू और मुन्नन खां समेत फर्मों से जुड़े अन्य प्रमुख लोगों से पूछताछ भी की गई है। नईम खां उर्फ बबलू मुरादाबाद के पूर्व सांसद एवं सपा नेता डॉ. एसटी हसन के समधी हैं।

Trending Videos
Rampur: Income Tax raids factories of former SP MP ST Hasan's brother-in-law, records being scrutinised
रामपुर में आयकर टीम कर रही जांच - फोटो : संवाद

आयकर टीमें फैक्टरी के भीतर तमाम दस्तावेज खंगालती रहीं। इन फैक्टरियों में दाखिल होने या बाहर जाने पर रोक लगाए रखी। टीमों के साथ आई सीआरपीएफ गेट से लेकर भीतर तक मुस्तैद रही। ये फैक्टरियां रामपुर के बघी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित हैं। नौ गाड़ियों से बड़ी संख्या में आए आयकर अधिकारियों ने औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचते ही तीनों फैक्टरियों के बीच टीमों का बंटवारा कर लिया और एनजी प्लाईवुड, एमएन इंडस्ट्रीज, एमआई इंडस्ट्रीज के परिसरों में दाखिल हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rampur: Income Tax raids factories of former SP MP ST Hasan's brother-in-law, records being scrutinised
रामपुर में आयकर टीम कर रही जांच - फोटो : संवाद

तीनों फैक्टरियों के मालिक नईम खां उर्फ बबलू और मुन्नन खां गहरे दोस्त और कारोबारी पार्टनर हैं। सूत्रों ने इस कार्रवाई को आयकर सर्वे बताया है। इस दौरान फैक्टरियों से जुड़ी खरीद-फरोख्त, कारोबारी लेनदेन, भुगतान संबंधी सभी रिकॉर्ड की गहनता से जांच की गई। कुछ दस्तावेजों को जांच टीमों द्वारा कब्जे में लेने की बात भी कही जा रही है।

Rampur: Income Tax raids factories of former SP MP ST Hasan's brother-in-law, records being scrutinised
रामपुर में आयकर टीम कर रही जांच - फोटो : संवाद

नामचीन परिवारों के परिसरों में आयकर की जांच के दायरे में आने की बात जैसे-जैसे शहर में फैली, अन्य बड़े उद्यमियों और कारोबारियों में हड़कंप मचता चला गया। इन परिवारों से जुड़े तमाम लोगों को कुछ उद्यमियों ने फोन भी मिलाए लेकिन कॉल अटैंड नहीं हुई।

विज्ञापन
Rampur: Income Tax raids factories of former SP MP ST Hasan's brother-in-law, records being scrutinised
रामपुर में आयकर टीम कर रही जांच - फोटो : संवाद

जांच में लगे आयकर अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। माना जा रहा है कि आयकर अधिकारी जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ब्रीफिंग करेंगे। उसके बाद स्पष्ट होगा कि इस जांच में आयकर विभाग टीम ने परिसर में मौजूद रिकार्ड को किस उद्देश्य से खंगाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed