सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A young man injured in a dumper collision died during treatment.

Rampur News: डंपर की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 27 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
A young man injured in a dumper collision died during treatment.
विज्ञापन
टांडा। सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। भगतपुर तिराहे के पास नो-एंट्री से पहले सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों की लंबी कतारों के बीच से निकलते वक्त अज्ञात वाहन ने बुधवार रात बाइक सवार सोमपाल सिंह निवासी बादली को टक्कर मार दी।
Trending Videos

गंभीर हालत में उसे सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां से रामपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार दोपहर अंतिम संस्कार के लिए शव गढ़ मुक्तेश्वर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों ने बताया कि नो-एंट्री से पहले सड़क के दोनों ओर हमेशा भारी वाहन खड़े रहते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने नो-एंट्री नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed