सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Car and e-rickshaw collide on highway, three people including a couple injured

Rampur News: हाईवे पर कार व ई-रिक्शा की टक्कर, दंपती समेत तीन घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 27 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Car and e-rickshaw collide on highway, three people including a couple injured
विज्ञापन
बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह एक कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए।
Trending Videos

ई-रिक्शा चालक मोहम्मद शाहिद नवीन मंडी से लौट रहे थे, तभी रुद्रपुर की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से ई-रिक्शा डिवाइडर से टकराकर पलट गया, जिससे शाहिद और कार सवार नैनीताल निवासी अमित शाह व उनकी पत्नी रचना सिंह घायल हो गए।
घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सामान्य कराया। गंभीर रूप से घायल मोहम्मद शाहिद को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह के अनुसार, फिलहाल घटना की कोई तहरीर नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed