सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Car turns into a ball of fire after collision with a dumper, constable mother dies of head injuries, son burnt alive

Rampur News: डंपर की टक्कर से आग का गोला बनी कार, कांस्टेबल मां की सिर में चोट लगने से मौत, बेटा जिंदा जला

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 27 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Car turns into a ball of fire after collision with a dumper, constable mother dies of head injuries, son burnt alive
विज्ञापन
रामपुर। नैनीताल से घूमकर आ रहे मिलक क्षेत्र के परिवार की कार बुधवार देर रात डंपर से टक्कर के बाद आग का गोला बन गई। इस हादसे में महिला सिपाही लता सिंह (25) और उनके दो साल के बेटे लड्डू की जान चली गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की जलने से और सिपाही की सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। कार में सवार लता के चचेरे ससुर रवि कुमार भी झुलस गए। कार में लगी आग इतनी भीषण थी कि दमकल टीम को भी काबू पाने में खासा वक्त लगा। हादसे के समय कार सीएनजी से संचालित थी। तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos


पुलिस ने बताया कि कार में मिलक के बेहटरा गांव निवासी दान सिंह अपनी पत्नी लता, दो साल के बेटे लड्डू और अपने चाचा बरेली के जमालपुर निवासी रवि कुमार के साथ बुधवार को नैनीताल घूमने गए थे। देर रात करीब 10:30 बजे वह लौट रहे थे। दान सिंह खुद ही अपनी स्विफ्ट कार चला रहे थे। जिले के काशीपुर गांव के पास से गुजरते समय कार को सामने से आ रहे डंपर ने साइड से टक्कर मार दी, जिससे कार में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग इतनी जल्दी फैली कि कार में बैठे लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। दान सिंह, लता और रवि कुमार बमुश्किल कार से बाहर निकल सके। इस दौरान लता और रवि कुमार झुलस गए। दान सिंह का ढाई साल का बेटा लड्डू कार में ही रह गया। इससे उसकी जलकर मौत हो गई। पेट्रोल पंप कर्मियों ने फायर सिलिंडर की मदद से आग पर काबू पाया। इस बीच पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग बुझाकर लड्डू के शव को बाहर निकाला।
बुरी तरह झुलसी लता और रिश्तेदार रवि को नजदीकी निजी अस्पताल भेजा, जहां से लता को बरेली रेफर किया गया। बरेली ले जाते समय लता की भी सांसें थम गईं। बृहस्पतिवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम किया गया। एएसपी अनुराग सिंह, गंज थाना प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लता की मौत सिर में चोट लगने से और लड्डू की मौत जलने से हुई है। तहरीर के आधार पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed