रामपुर जिला पंचायत कार्यालय में बुधवार को दिनदहाड़े अधिवक्ता फारुख अहमद खां की गोली मारकर हत्या की घटना के बाद वकीलों ने जमकर हंगामा। शुक्रवार को रामपुर में वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इससे पहले बृहस्पतिवार को मंडल के सभी जिलों में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर दी। सड़कों पर निकलकर पुलिस विरोधी प्रदर्शन किए। रामपुर में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान एसपी विद्यासागर मिश्र को आधे घंटे घेरे रखा। आरोपी जिला पंचायत कर्मचारी असगर अली को फांसी और घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की।
UP: रामपुर में वकील की हत्या से वकीलों उबाल, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग, एसपी रामपुर का घेराव
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:24 PM IST
सार
रामपुर जिला पंचायत कार्यालय में अधिवक्ता फारुख अहमद खां की हत्या के बाद मंडल भर में वकीलों में गुस्सा है। रामपुर में वकीलों ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने एसपी विद्यासागर मिश्र से आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
