{"_id":"698e3ff3ef5de8319d0ce6ab","slug":"bhakiyu-protests-against-india-us-agriculture-deal-rampur-news-c-282-1-smbd1029-164147-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: भारत-अमेरिका कृषि डील के विरोध में भाकियू का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: भारत-अमेरिका कृषि डील के विरोध में भाकियू का प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार(रामपुर)। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत-अमेरिका के बीच हुई कृषि डील के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों ने पंचायत करने के बाद डील की प्रतियां जलाकर नारेबाजी की और सरकार से डील निरस्त करने की मांग उठाई।
क्षेत्र के किसान बृहस्पतिवार को दोपहर पीपलसाना गांव में यूनियन के ब्लाॅक कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां हुई पंचायत में जिला सलाहकार सलामत जान ने कहा कि डील के तहत अमेरिका से विदेशी कंपनियों को भारतीय बाजार में अधिक प्रवेश मिलेगा। इससे सस्ते कृषि उत्पादों का आयात बढ़ सकता है। इससे स्थानीय फसलों के दाम गिरने, एमएसपी व्यवस्था कमजोर होने और छोटे किसानों की आमदनी प्रभावित होने की पूरी आशंका है।
ब्लॉक अध्यक्ष लखविंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर विदेशी दबाव में फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि यदि डील वापस नहीं ली गई तो देश भर का किसान आंदोलन तेज करने को बाध्य होगा।
इसके बाद किसानों ने प्रदर्शन कर डील की प्रतियां जलाईं और जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन में मोहम्मद इकराम, नवाब अली, फैजान अली, रिफाकत अली, सर्वेश कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान व भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos