सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Guru alias Liaqat, accused of fraud gang, arrested

Rampur News: ठगी गैंग का आरोपी गुरु उर्फ लियाकत गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 13 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Guru alias Liaqat, accused of fraud gang, arrested
विज्ञापन
स्वार। तंत्र-मंत्र के नाम पर युवती को झांसे में लेकर दुष्कर्म करने और नकली नोट देकर ठगी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने मामले में फरार चल रहे गढ़ी, थाना जानसठ जिला मुजफ्फरनगर निवासी गुरु उर्फ लियाकत को बिजारखाता क्षेत्र से गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान कर दिया। गिरोह का मुख्य आरोपी ढोंगी तांत्रिक नासिर अली गत शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जिसके पास से नकली नोट भी बरामद हुए थे।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार मामला थाना टांडा क्षेत्र की निवासी एक युवती की तहरीर पर दर्ज हुआ था। युवती ने आरोप लगाया था कि नरपतनगर निवासी नासिर ने तंत्र-मंत्र से रकम दोगुनी करने का झांसा देकर पहले उससे पांच हजार रुपये लिए, फिर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दिसंबर 2024 से जून 2025 तक कई बार शारीरिक शोषण करता रहा। इतना ही नहीं, आरोपी ने एक बैग में कथित तौर पर सात करोड़ रुपये बताकर नकली नोटों के कूपन दिए और ठगी की। जब युवती को नोट नकली होने का पता चला तो उसने सबूत जुटाकर पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि इस दौरान नासिर के परिवार के सदस्य भी युवती को डराने-धमकाने, मारपीट करने और मोबाइल व नकदी छीनने में शामिल रहे।
कोतवाल प्रदीप मलिक ने बताया कि पीड़िता ने जनता दर्शन प्रकोष्ठ में शिकायत की थी, जिसके माध्यम से दर्ज प्राथमिकी में दुष्कर्म, लूट, धोखाधड़ी और धमकी समेत विभिन्न धाराएं लगाई गईं। सीओ अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि गुरु उर्फ लियाकत की गिरफ्तारी हुई है जिसे कोर्ट में पेश कर दिया गया। इस मामले में बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।
------------------------

बीते 15 साल से तांत्रिक बनकर हो रहा था ठगी का धंधा
पुलिस जांच में सामने आया है कि नासिर पिछले करीब 15 वर्षों से नरपतनगर में किराये के मकान में रहकर खुद को तांत्रिक बताता था और महिलाओं को झांसे में लेकर ठगी करता था। कोतवाल प्रदीप मलिक ने बताया कि आशंका है कि और भी पीड़ित सामने आ सकते हैं।

लोगों से अपील की है कि तंत्र-मंत्र या रकम दोगुनी कराने जैसे झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed