{"_id":"698e26ba014c59b4020aadfb","slug":"fire-breaks-out-in-a-hotel-on-radha-road-goods-in-the-store-room-burnt-rampur-news-c-282-1-rmp1004-164190-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: राधा रोड पर होटल में लगी आग, स्टोर रूम में सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: राधा रोड पर होटल में लगी आग, स्टोर रूम में सामान जला
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस स्थित एक होटल के तीसरे तल पर बने स्टोर रूम में बृहस्पतिवार को आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही मिनटों में उस पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया।
क्षेत्र के राधा रोड स्थित कृष्णा होटल में दोपहर के वक्त होटल के तीसरे तल पर स्थित एक कमरे में से धुआं निकलते हुए देखा गया जिस पर होटल कर्मियों में खलबली मच गई। आननफानन फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इस बीच कर्मियों ने होटल में लगी आग को बुझाना शुरू कर दिया। इस बीच फायर ब्रिगेड ने भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
आग की चपेट में आकर कमरे में रखा कबाड़, गद्दे, सीलिंग फैन, दरवाजे और खिड़कियां आ गईं जिससे काफी नुकसान हुआ। होटल के मालिक गुलशन अरोरा ने बताया कि यह कमरा अनुपयोगी सामान रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। इसमें शाॅर्ट सर्किट से आग लगी है।
वहीं फायर प्रभारी सुमित के अनुसार, दोपहर एक बजकर 37 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है लेकिन प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट या अन्य संभावित कारणों से इनकार नहीं किया जा सकता।
Trending Videos