{"_id":"624ab91f52cc757c7857bc32","slug":"robbery-worth-lakhs-in-the-name-a-cbi-officer-crooks-in-the-kothi-for-25-minutes-traders-and-servants-in-fear","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीबीआई अधिकारी बनकर लाखों की डकैती: 25 मिनट कोठी में रहे बदमाश, खौफ में रहे व्यापारी और नौकर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई अधिकारी बनकर लाखों की डकैती: 25 मिनट कोठी में रहे बदमाश, खौफ में रहे व्यापारी और नौकर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 04 Apr 2022 02:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
पुलिस को जानकारी देता पीड़ित व्यापारी
- फोटो : amar ujala
Link Copied
दोपहर के साढ़े तीन बजे थे। तभी, पॉश एरिया अहमदबाग में दो बदमाश पहुंचे, जिन्होंने पेंट कारोबारी पृथ्वी पाल के घर का दरवाजा खटखटाया।
नौकर मोहित के दरवाजा खोलते ही बदमाशों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। शुरूआत में कारोबारी व नौकर को लगा कि सीबीआई अधिकारी हैं। दरवाजा खुलते ही बदमाश अंदर घुस गए। जैसे बदमाशों ने हथियार निकाले तो व्यापारी खौफ में आ गए। तब, उन्हें पता लगा कि सीबीआई अधिकारी नहीं बल्कि बदमाश हैं।
हल्का विरोध करने पर एक बदमाश पृथ्वी पाल सिंह और नौकर मोहित की कनपटी पर तमंचा सटाकर कमरे ले गया, जहां उन्हें बंद कर लिया। इसी दौरान कारोबारी की दुकान पर काम करने वाले अनिल और विजय भी मकान में मौजूद थे, जो काम के सिलसिले में दूसरी मंजिल पर बैठे हुए थे। जैसे ही वह नीचे आए तो एक बदमाशों ने उन्हें भी बंधक बनाकर दूसरे कमरे में बंद कर दिया। बदमाश दोपहर 3:30 बजे कारोबारी के घर घुसे थे, जो 25 मिनट तक व्यापारी के घर में रहे।
सीसीटीवी की डीवीआर भी लेकर भागे बदमाश
वारदात को अंजाम देकर बदमाश सीसीटीवी का डीवीआर लेकर आसानी से भागने में सफल हो गए। बदमाश एक लाख की नगदी और लाखों के जेवरात उड़ा ले गए। व्यापारी के घर के आसपास स्थित मकानों और कोठियों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज पुलिस खंगाल रही है।
वारदात के समय क्षेत्र में सक्रिय रहे मोबाइल फोन नंबरों की भी पुलिस डिटेल निकालवा रही है। फुटेज के जरिए बदमाशों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। बदमाशों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है। क्योंकि, अभी तक हुई जांच में सामने आया है कि बदमाशों को घर के अंदर बने कमरों और मुख्य व पिछले द्वार की भी जानकारी थी। बदमाश मुख्य द्वार से अंदर घुसे और पिछले द्वार से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
पीड़ित व्यापारी
- फोटो : amar ujala
डीआईजी और एसएसपी कार्यालय भी है, पूरा क्षेत्र है वीआईपी
जिस जगह वारदात हुई है, यह पूरा इलाका पॉश और वीआईपी क्षेत्र है। वारदात स्थल के ठीक सामने पूर्व विधायक महावीर राणा की कोठी है। इसी क्षेत्र में कुछ दूरी पर नकुड़ से भाजपा विधायक मुकेश चौधरी और रामपुर मनिहारन से विधायक देवेंद्र निम का आवास है।
इसी एक किलोमीटर क्षेत्र में डीआईजी कार्यालय व आवास, पुलिस लाइन, एसएसपी कार्यालय, कलक्ट्रेट व डीएम आफिस है। इस इलाके मेें पुलिस की गश्त ज्यादा रहती है, लेकिन इसके बाद भी बदमाश आसानी से दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
4 of 6
पीड़ित व्यापारी
- फोटो : amar ujala
अमेरिका में रहते हैं बेटा-बेटी, पहुंचे लोग
कारोबारी पृथ्वी पाल सिंह के एक बेटा और एक बेटी है, जो अमेरिका में रहते हैं। वारदात का पता लगते ही कारोबारी के मकान पर भीड़ लग गई। घटना से पड़ोसी भी दहशत में आ गए। घटना के संबंध में पृथ्वी पाल से लोगों जानकारी ली। इसके साथ ही पुलिस से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन
5 of 6
सीसीटीवी कैमरा में कैद हुए बदमाश
- फोटो : amar ujala
खुलासे को लगाई तीन टीमें
एसएसपी आकाश तोमर ने वारदात के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया है। एक टीम कोतवाली सदर बाजार की है तो बाकी दो टीमें क्राइम ब्रांच की हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।