सब्सक्राइब करें

बड़ी कार्रवाई: जेसीबी लेकर पहुंची पुलिस, दुष्कर्म के आरोपियों के घरों में तोड़फोड़, देखिए तस्वीरें

अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 31 Mar 2022 09:28 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur News: Police have action on house of accused by JCB in case of sexual assault
आरोपियों के घरों पर जेसीबी से कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

सहारनपुर जनपद के चिलकाना में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जेसीबी मशीन लेकर उनके घर पहुंच गई और घरों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी 48 घंटे में थाने नहीं पहुंचे, तो घरों को ध्वस्त कर दिया जाएगा।



गुरुवार दोपहर बाद थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल जेबीसी मशीन लेकर एक गांव पहुंचा। भारी पुलिस बल को देखकर एक बार तो ग्रामीण भी हैरत में पड़ गए। पुलिस ने सबसे पहले ढोल द्वारा मुनादी कराकर पूरे गांव को सूचित किया कि यदि कहीं सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी छिपे हुए हैं, तो वह स्वयं को पुलिस के हवाले कर दें।

Trending Videos
Saharanpur News: Police have action on house of accused by JCB in case of sexual assault
जेसीबी से कार्रवाई। - फोटो : amar ujala

इसके बाद पुलिस बल सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी दोनों भाइयों के घर पहुंची और घर में बुलडोजर से तोड़फोड़ शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur News: Police have action on house of accused by JCB in case of sexual assault
आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने ग्रामीणों से कहा कि यदि कल तक आरोपी स्वयं थाने नहीं पहुंचे, तो 48 घंटे बाद पूरा घर ध्वस्त कर दिया जाएगा।

Saharanpur News: Police have action on house of accused by JCB in case of sexual assault
जेसीबी लेकर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

गौरतलब है कि गांव निवासी युवक ने अपनी पड़ोसी किशोरी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। बाद उसने किशोरी से शादी करने से मना कर दिया था। चार दिन पहले भी आरोपी और उसके भाई ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Saharanpur News: Police have action on house of accused by JCB in case of sexual assault
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया था। दोनों में से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed