{"_id":"698f47285bc9f022fc0def8d","slug":"muslim-woman-carrying-kanwar-from-haridwar-she-will-perform-jalabhishek-on-mahashivratri-2026-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये है भारत की असल तस्वीर: हरिद्वार से कांवड़ लेकर निकली मुस्लिम महिला, महाशिवरात्रि पर करेगी जलाभिषेक; Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये है भारत की असल तस्वीर: हरिद्वार से कांवड़ लेकर निकली मुस्लिम महिला, महाशिवरात्रि पर करेगी जलाभिषेक; Video
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:18 AM IST
सार
तमन्ना मलिक ने बताया कि उन्होंने करीब तीन साल पहले अमन त्यागी से शादी की थी। उन पर दो बेटे हैं। वह 10 फरवरी को कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गई थीं।
महाशिवरात्रि के मौके पर सांप्रदायिक सौहार्द्र और आस्था की अलग तस्वीर सामने आई है। हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर यूपी के संभल के लिए निकली मुस्लिम महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर बसेई की तमन्ना मलिक की हैं। उनका कहना है कि महाशिवरात्रि पर क्षेमनाथ तीर्थ पर जलाभिषेक करेंगी।
Trending Videos
2 of 7
अन्य कांवड़ियों संग तमन्ना
- फोटो : अमर उजाला
वायरल हुआ तमन्ना का वीडियो
गांव बदनपुर बसेई निवासी अमन त्यागी की पत्नी तमन्ना मलिक का सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह बिजनौर क्षेत्र का बताया जा रहा है। जिसमें तमन्ना मलिक बुर्का पहनकर कंधे पर कांवड़ रखकर चलती नजर आ रही हैं। साथ में चलने वाले कांवड़िये भी बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारे लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
अन्य कांवड़ियों संग तमन्ना
- फोटो : अमर उजाला
क्षेमनाथ तीर्थ पर करना है जलाभिषेक
तमन्ना मलिक ने बताया कि उन्होंने करीब तीन साल पहले अमन त्यागी से शादी की थी। उन पर दो बेटे हैं। वह 10 फरवरी को कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गई थीं। शनिवार को असमोली पहुंच जाएंगी। बताया कि महाशिवरात्रि पर क्षेमनाथ तीर्थ पर जलाभिषेक किया जाएगा।
4 of 7
कांवड़ लेकर आती तमन्ना मलिक
- फोटो : अमर उजाला
अपना और पति दोनों का धर्म मानती हैं तमन्ना
तमन्ना मलिक ने कहा कि अन्य लोगों को जब कांवड़ लाते हुए देखती हूं तो अच्छा लगता है। मेरे मन में भी ऐसा भाव आया। जिसके बाद ही कांवड़ लेकर आ रही हूं। बताते चलें कि तमन्ना मलिक अपने धर्म को मानती हैं और पति अमन त्यागी के धर्म को भी मानती हैं। अमन त्यागी का कहना है कि दोनों अपने-अपने धर्म के मुताबिक रहते हैं। कोई रोक टोक नहीं है।
विज्ञापन
5 of 7
कांवड़िये
- फोटो : अमर उजाला
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए धनौरा-गजरौला-बिजनौर मार्ग पर जीरो ट्रैफिक
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने धनौरा-गजरौला और चांदपुर मार्ग पर ट्रैफिक जीरो कर दिया। किसी भी वाहन को उधर नहीं जाने दिया जा रहा, जिधर से कांवड़िये आ रहे हैं।
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ में गंगा जल लेने हरिद्वार गए कांवड़ियों के जत्थे लौट रहे हैं। लंबी दूरी के कांवड़िये कई दिन पूर्व हरिद्वार से चल पड़े थे। जिनमें आधे से अधिक कांवड़िये अपने गंतव्य के निकट पहुंच चुके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।