फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूक्रेन में अटकीं सांसें: दो किलोमीटर दूर हुए धमाके, बंकर में छिपकर बचाई जान, बेबस छात्रों की कहानियां सुन सहम जाएंगे आप

Fri, 25 Feb 2022 08:07 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 25 Feb 2022 08:07 PM IST
विज्ञापन
Russia Ukraine Latest News : The students of Shamli have to risk in Ukraine read full story
यूक्रेन में फंसे शामली के छात्र। - फोटो : amar ujala

रूस के यूक्रेन पर हमले से शामली जनपद में परेशानी बढ़ गई है। शामली जिले के कई बच्चे एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए अपने परिवार से दूर यूक्रेन में फंस गए हैं। अभी तक सारी स्थिति सामान्य सी लग रही थी लेकिन, गुरुवार सुबह अचानक हुए हमले के कारण हवाई यात्रा प्रभावित हो गई। जो बच्चे घर आने की आस लगाए बैठे थे, वह सरकार से मांग कर रहे हैं कि उनकी जल्द से जल्द देश वापसी का इंतजाम किया जाए।



यूक्रेन में फंसे शहर के मंडी जवाहर गंज निवासी आदी जैन के पिता पंकज जैन और माता ऋतु जैन ने बताया कि हम लगातार अपने पुत्र से संपर्क बनाए हुए हैं, लेकिन इस समय बहुत चिंतित हैं। आदी ने बताया कि यहां पर माहौल खराब है सरकार ने बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आसपास बम विस्फोट की आवाज आने लगी है। दिन रात सायरन बज रहे हैं। जिसे सुनकर मन में बहुत घबराहट होती है। आदी जैन की छोटी बहन धानी जैन ने देश के प्रधानमंत्री से प्रार्थना की है कि वह उसके भाई को वहां से सुरक्षित कर लाने में मदद करें।

Russia Ukraine Latest News : The students of Shamli have to risk in Ukraine read full story
अपने बच्चों के लिए चिंता में परिजन। - फोटो : amar ujala

एटीएम खाली हो गए, खाने-पीने की हुई दिक्कत
धीमानुपरा निवासी प्रभात भार्गव के दो बच्चे यूक्रेन में फंसे हुए हैं। पुत्र अंश और पुत्री मानवी वहां इवानो फ्रैंकिवस्क नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं। यूक्रेन पर हुए हमले के बाद से दोनों भाई-बहन घर वापसी को लेकर काफी चिंतित हैं। अंश और मानवी ने बताया कि हम राजधानी से काफी दूर हैं। इसलिए ऐसा लग रहा था कि यहां कुछ नहीं होगा। लेकिन बुधवार की रात से उनसे कुछ किलोमीटर की दूरी पर धमाके हुए। फाइटर प्लेन की आवाज पूरी रात गूंजती रही। वहां की सरकार ने आपातकाल घोषित कर दिया है। भारतीय दूतावास ने उन्हें बाहर न निकलने की एडवायजरी जारी की है। यहां एटीएम खाली हो गए हैं और खाने-पीने के सामान की भी दिक्कत होने लगी हैं। बच्चों को लेकर पिता प्रभात भार्गव और माता रश्मि भार्गव काफी चिंतित हैं।

Russia Ukraine Latest News : The students of Shamli have to risk in Ukraine read full story
धमाकों से छात्रों में दहशत। - फोटो : amar ujala

बच्चों से दो किलोमीटर दूर हुए धमाके
बुढ़ाना रोड बलभद्र निवासी प्रमोद मलिक का पुत्र कुशाग्र भी इवानो फ्रैंकिवस्क नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा है। कुशाग्र ने भी यूक्रेन पर हुए हमले के बाद परिजनों से बात की। बताया कि करीब दो किलोमीटर दूर धमाके हो रहे हैं। बच्चे अपने हॉस्टलों में कैद हैं। जिससे वह और बाकी छात्र घबराए हुए हैं। सरकार से हमारी मांग है कि बच्चों को वहां से जल्द से जल्द सुरक्षित वापसी कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Russia Ukraine Latest News : The students of Shamli have to risk in Ukraine read full story
यूक्रेन। - फोटो : amar ujala

हर तरफ है अफरातफरी का माहौल
मोहल्ला पंसारियान निवासी मोहम्मद शाहिद अपनी बेटी जवेरिया नूर की सलामती को लेकर परेशान हैं। उनकी बेटी भी इवानो फ्रैंकिवस्क नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में प्रथम वर्ष की छात्रा है। उन्होंने बताया कि यूक्रेन में इस समय भारी अफरातफरी का माहौल है। बच्चे आज कुछ समय के लिए अपने हॉस्टल से बाहर निकले और खाने-पीने का कुछ दिनों का सामान खरीदा। वह बेटी से लगातार फोन के माध्यम से संपर्क में हैं। खुदा से सभी बच्चों की सलामती और जल्द ही सुरक्षित देश वापसी की दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Russia Ukraine Latest News : The students of Shamli have to risk in Ukraine read full story
बढ़ रही परिजनों का चिंता। - फोटो : amar ujala

जलालाबाद का एक छात्र व एक छात्रा यूक्रेन में फंसे
जलालाबाद कस्बे के मोहल्ला मोहमदीगंज निवासी डॉ. धर्मवीर पाल का पुत्र ईशु सिद्धार्थ पाल एमबीबीएस में चतुर्थ व डॉ. सोमनाथ पच्चीसिया की पुत्री ईशा पच्चीसिया तृतीय वर्ष यूक्रेन की विनिस्या यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं। ईशू सिद्धार्थ ने अपने घर पर वीडियो कॉल के माध्यम से दिखाया कि किस तरह से वहां पर गोलाबारी हो रही है। वहां पर सभी बच्चे दहशत में है। ईशू ने बताया कि रात्रि तीन बजे भारी गोलाबारी हो रही है। वाहनों व बिल्डिंगों पर मिसाइल से हमले किए जा रहे हैं। सब छात्रों को कई दिनों से उनके कमरों से बाहर निकलना बंद किया हुआ है। जिससे उनको खाने पीने के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed