{"_id":"6777d15bdd564bb34a0e27df","slug":"son-celebrated-his-father-death-by-dancing-and-singing-in-sultanpur-reached-crematorium-done-unique-funeral-2025-01-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP News: पिता की मौत पर बेटे ने मनाया जश्न, नाचते गाते पहुंचा श्मसान घाट; चर्चा में अनोखा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पिता की मौत पर बेटे ने मनाया जश्न, नाचते गाते पहुंचा श्मसान घाट; चर्चा में अनोखा अंतिम संस्कार
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 03 Jan 2025 05:30 PM IST
सार
यूपी से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पिता की मौत पर बेटे ने जश्न मनाया। वह साथियों संग नाचते गाते श्मसान घाट पहुंचा और अंतिम संस्कार किया। आगे पढ़े और जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
1 of 5
पिता की मौत पर बेटे ने मनाया जश्न
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यूपी के सुल्तानपुर से एक अनोखे अंतिम संस्कार का मामला सामने आया है। यहां पिता की मौत पर बेटा रोया नहीं, बल्कि जश्न मनाया। वह ढोल-नगाड़े के बीच साथियों संग नाचते गाते श्मसान घाट पर पहुंचा। इसके बाद खुश होकर अंतिम संस्कार किया। मामले का वीडियो सामने आया तो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर वार्ड के दुर्गापुर मोहल्ले का है। यहां के निवासी रामकिशोर मिश्रा का करीब 20 दिन पहले निधन हो गया था। उनकी आयु 80 वर्ष से अधिक थी। बेटे श्रीराम ने अनोखे तरीके से उनका अंतिम संस्कार किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई।
2 of 5
अर्थी को सजाकर निकाली गई अंतिम यात्रा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
श्रीराम ने पिता की मौत पर रोने की बजाय उनके गोलोकवाशी होने पर जश्न मनाया। उन्होंने ढोल बजवाया। ढोल के बीच साथियों संग नाचते गाते पिता की अर्थी को श्मसान घाट तक ले गए। पिता की अर्थी पर उसी तरह नोट लुटाए, जिस तरह कोई आम आदमी शादी-विवाह की खुशी में नोट लुटाता है। वहां पर खुश होकर विधि विधान से पिता का अंतिम संस्कार किया।
3 of 5
तेरहवी पर डीजे बजवाकर किया भोज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
इसके बाद तेरह दिनों तक विधि विधान से क्रिया-कर्म संपन्न किए। यही नहीं तेरहवीं के दिन किसी शादी कार्यक्रम की तरह ही डीजे बजवाया। डीजे में नाचते गाते, खुशियां मनाते लोगों को भोज में खाना खिलाया। यानी पिता के गोलोकवाशी होने पर उनके अंतिम क्रिया कर्मों को किसी शादी विवाह की तरह संपन्न किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
साथियों संग नाचते गाते निकाली अंतिम यात्रा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
इसके पीछे श्रीराम के क्या विचार थे, इस पर उन्होंने कहा कि इस नश्वर संसार से जो विदा होता है, वह दोबारा यहां नहीं आता। मेरे पिता गोलोकधाम को पधारे हैं। उनकी यह अंतिम बरात थी। अब उन्हें यहां दोबारा नहीं आना। इसलिए उन्हें रोकर नहीं बल्कि हंसते गाते हुए विदा किया है।
विज्ञापन
5 of 5
तेरहवीं पर डीजे पर डांस करते परिवारीजन
- फोटो : वीडियो ग्रैब
बेटे श्रीराम ने कहा कि लोग स्वार्थ के वश में होकर अपनों के जाने पर दुख व्यक्त करते हैं। जो सिर्फ एक दिखावा होता है। उनका मानना है कि किसी को भी रोते हुए इस संसार से विदा नहीं करना चाहिए। रोने से जाने वाली की आत्मा को दुख होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।