भोजपुरी जगत की जानीमानी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे की खुदकुशी की खबर को लोग पचा नहीं पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर आकांक्षा दुबे का नाम ट्रेंड कर रहा है। उनके कई फैंस खुदकुशी पर सवाल भी उठा रहे हैं। आकांक्षा दुबे के वीडियो को शेयर कर लोग श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं। आकांक्षा दुबे मूल रूप से वाराणसी से सटे भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के बदहवा गांव निवासी थी। वो अपना माता-पिता के साथ मुंबई रहती थी। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भोजपुरी फिल्मों में अभिनय और एलबम में डांस के अलावा आकांक्षा दुबे इंस्टाग्राम पर रील्स की दुनिया में भी खूब अटेंशन पाती थीं। आकांक्षा आए दिन ही अपने यूट्यूब पर ट्रेंडिंग म्यूजिक एल्बम्स को लेकर चर्चा में रहती थी। उन्होंने पवन और समर सिंह के साथ कई ट्रेंडिंग वीडियोज में काम किया। रविवार अलसुबह सुपरस्टार पवन सिंह के साथ आकांक्षा दुबे का नया गाना 'ये आरा कभी नहीं हारा' रिलीज हुआ। इसके कुछ घंटे उनके खुदकुशी की खबर सामने आई। सूचना फैलते ही पूरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई।
Akanksha Dubey: आकांक्षा ने पवन और समर सिंह के साथ भी किया था काम, जानें वे पांच गाने जिसने मचाया धमाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 26 Mar 2023 05:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन