{"_id":"5c1bccddbdec2256bb251094","slug":"akhileh-yadav-target-bjp-government-in-mau-rally-and-say-thanks-to-bjp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रैली में अखिलेश यादव ने खूब चलाए शब्दों के बाण, इस बात के लिए भाजपा को दिया धन्यवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली में अखिलेश यादव ने खूब चलाए शब्दों के बाण, इस बात के लिए भाजपा को दिया धन्यवाद
Fri, 21 Dec 2018 11:03 AM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
Published by: utpal utpal
Updated Fri, 21 Dec 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
mau
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को मऊ पहुंचे। यहां जनवादी पार्टी सोशलिस्ट की सम्राट पृथ्वीराज चौहान जन स्वाभिमान रैली को संबोधित कर केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर शब्दों के बाण चलाए। 40 मिनट के भाषण में ऐसे कई मौके आए जब खचाचच भरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने कई बार भाजपा पर चुटकी ली तो वहीं तंज कसते हुए धन्यवाद भी कहा। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें भाषण के प्रमुख अंश।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने कहा कि सबका साथ लेकर अगले चुनाव में भाजपा से फिर हिसाब लिया जाएगा। कहा, भाजपा धर्म और जाति में नफरत फैलाकर समाज में विद्वेष फैला रही है। ओबीसी में अति पिछड़ों और अनुसूचित जाति में महादलितों के लिए आरक्षण पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपने फायदे के लिए भाजपा बंटवारे में बंटवारे का खेल कर रही है। कहा कि सपा ने अब भाजपा को सत्ता से हटाने का फार्मूला तैयार कर लिया है।
mau
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने झूठ का सहारा लेकर हर वर्ग को धोखा दिया है। इसके लिए वाट्सएप और सोशल मीडिया को हथियार बनाया। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्ज माफी के नाम पर किसानों को तो नौकरी और मानदेय बढ़ाने के नाम पर शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवकों, आशाओं को धोखा दिया गया। कहा कि प्रदेश में आज बेटिया सुरक्षित नहीं रह गई हैं। उन्होंने आगरा की घटना को बताया। बोले, भाजपा विधायक के पुत्र ने सरेआम लड़की से छेड़खानी की, तब सीएम नहीं बोले ठोक दो।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
सम्राट पृथ्वीराज चौहान जन स्वाभिमान रैली को संबोधित करने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेख यादव ने भाजपा को धन्यवाद दिया। बोले विकास का कार्य करते करते हम खुद को फार्वड क्लास का समझने लगें थे। लेकिन भाजपा ने उन्हे इस बात का एहसास करा दिया कि हम पिछड़ी जाति के है। इसके लिए हम तहे दिल से भाजपा जनों का धन्यवाद करतें है।
विज्ञापन
mau
- फोटो : अमर उजाला
अपने 40 मिनट के भाषण में अखिलेख यादव ने सपा कार्यकर्ताओं को भी नसीहत देने का काम किया। इशारे में बोले कि असली नेता वो होता है, जो बूथ पर विजय हासिल करे। ऐसे नेताओं को हम कत्तई पसंद नहीं करते जो सिर्फ शक्ल दिखाने पर जोर देते है। अखिलेख यादव की इस बात को सुनकर मंच पर मौजूद सपा नेताओं के साथ जनसभा में मौजूद नेताओं के पसीने छूटे।