सब्सक्राइब करें

अमर उजाला अपराजिता मुहिम: 34वीं वाहिनी पीएसी में मनाया गया रक्षाबंधन, छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 10 Aug 2022 12:01 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Aparajita Campaign Raksha bandhan celebrated in 34th vahini PAC varanasi
पीएसी जवानों को छात्राओं ने बांधी राखी - फोटो : अमर उजाला

भाई-बहन के स्नेह के पर्व रक्षा बंधन से पहले बुधवार को 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर (वाराणसी) के जवानों को छात्राओं ने राखी बांधकर उनकी रक्षा के लिए शुभकामनाएं दी। अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनके प्रतिरक्षा का संकल्प लिया।

भाई-बहनों के प्यार का पर्व रक्षाबंधन गुरुवार/शुक्रवार को है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधकर रक्षा का संकल्प लेती हैं। लेकिन सुरक्षा में तैनात जवानों को रक्षाबंधन पर्व पर यह सुख परिवारीजनों से नहीं मिल पाता है। इसी के मद्देनजर बुधवार को निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं एवं शिक्षिकाएं 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर पहुंचीं। कमांडेंट डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने सभी का स्वागत किया।

Trending Videos
Amar Ujala Aparajita Campaign Raksha bandhan celebrated in 34th vahini PAC varanasi
पीएसी जवानों को छात्राओं ने बांधी राखी - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद छात्राओं ने तिलक लगाकर कमांडेंट समेत अन्य जवानों के राखी बांधी और मुंह मीठा कराया। इस दौरान जवानों ने बहनों का हौसला बढ़ाते हुए रक्षा का संकल्प लिया। कमांडेंट डॉ. राजीव नारायण मिश्र  ने छात्राओं को संबोधित किया और उनका हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Aparajita Campaign Raksha bandhan celebrated in 34th vahini PAC varanasi
पीएसी जवानों को छात्राओं ने बांधी राखी - फोटो : अमर उजाला

शिक्षिका प्रतिमा मिश्रा और उर्मिला मिश्रा ने कहा कि समाज की सुरक्षा में जवान हमेशा तैनात रहते हैं। उनके कारण ही हम किसी भी त्योहार को शांतिपूर्वक मनाते हैं।  इस मौके पर छात्राओं ने पीएसी परिसर में घूमकर वहां मिल रही सुविधाओं और जवानों की जीवनशैली के बारे में जाना।

Amar Ujala Aparajita Campaign Raksha bandhan celebrated in 34th vahini PAC varanasi
पीएसी जवानों को छात्राओं ने बांधी राखी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानाचार्य डॉ. आनंदप्रभा सिंह ने कहा कि भाई-बहन के प्रेम का सर्वोच्च पर्व रक्षा बंधन  हमारी भारतीय परंपरा में एक विशिष्ट उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की रक्षा के लिए रक्षासूत्र बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं।

विज्ञापन
Amar Ujala Aparajita Campaign Raksha bandhan celebrated in 34th vahini PAC varanasi
पीएसी जवानों को छात्राओं ने बांधी राखी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि पीएसी जवानों को राखी बांधने को लेकर छात्राओं में उत्साह था। छात्राओं ने खुद से ही राखी बनाई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed