फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी में सेना ने लगाई घातक हथियारों की प्रदर्शनी, देखें तस्वीरें

Fri, 13 Jan 2017 02:45 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
टीम डिजिटल, वाराणसी Updated Fri, 13 Jan 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
Army weapons exhibition held in Varanasi, see pictures
army day varanasi - फोटो : अमर उजाला

सेना दिवस से ठीक पहले भारतीय सेना ने कैंट बोर्ड के मल्टी परपज ग्राउंड में अपने एक बढ़कर घातक हथियारों का प्रदर्शन किया। सेना को जानें कार्यक्रम के तहत आयोजित इस प्रदर्शनी में सेना के जवानों ने प्रदर्शनी देखने आ रहे लोगों को हथियारों के इस्तेमाल के तरीके बताए। आगे की स्लाइड में देखें हथियार और पढ़ें उनकी खासियत-

Army weapons exhibition held in Varanasi, see pictures
army day varanasi - फोटो : अमर उजाला

एफएन मैग के नाम से मशहूर 7.62 मिलीमीटर इस मशीनगन का निर्माण बेल्जियम ने किया है। 1950 के दशक में बनी इस मशीन गन का इस्तेमाल भारत, ब्रिटेन कनाडा समेत दुनिया के 50 से अधिक देश करते हैं। 11.79 किलोग्राम वजनी यह मशीन गन एक मिनट में 650 से लेकर एक हजार गोलियां दाग सकती है। इस फायरिंग रेंज 800 मीटर है।

Army weapons exhibition held in Varanasi, see pictures
army day varanasi - फोटो : अमर उजाला

स्वीडन निर्मित कार्ल गुस्ताफ एक टैंक नाशक राइफल है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसे उठाकर कहीं भी ले जाया जा सकता है। साब बोफोर्स डायनमिक्स द्वारा बनाई गई इस राइफल से 500 मीटर दूर खड़े दुश्मन के टैंक को उड़ाया जा सकता है। यह राइफल एक मिनट में छह राउंड फायर करती है और इसका वजन साढ़े आठ किलोग्राम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Army weapons exhibition held in Varanasi, see pictures
army day varanasi - फोटो : अमर उजाला

5.56 एमएम की इंसास लाइट मशीन गन का निर्माण भारत ने किया है। इस लाइट मशीन गन से 700 मीटर की दूरी तक दुश्मन को मार गिराया जा सकता है। इंसास एलएमजी से एक मिनट में 60 से 150 गोलियां दागी जा सकती हैं।

विज्ञापन
Army weapons exhibition held in Varanasi, see pictures
army day varanasi - फोटो : अमर उजाला

इंसास राइफल का भी निर्माण भारत ने किया है। 5.56 एमएम की इस राइफल से 400 मीटर की दूरी तक निशाना साधा जा सकता है। यह राइफल एक मिनट में 60 गोलियां दागती है। इस राइफल का इस्तेमाल भारतीय सेना बड़े पैमाने पर करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed