{"_id":"5be837d1bdec22699c0c1ac5","slug":"bandit-queen-sima-yadav-may-be-fight-loksabha-election-from-mirzapur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा यादव लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव, 12 साल की उम्र में बनी थी चंबल की डाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा यादव लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव, 12 साल की उम्र में बनी थी चंबल की डाकू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Mon, 12 Nov 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Trending Videos
sima yadav
- फोटो : social media
चंबल नदी के बीहड़ में एक डकैत हुई जिसका नाम सीमा यादव था, जिसे लोग दस्यु सुंदरी भी कहते थे। सीमा यादव जब 12 साल की थीं तभी उन्हें मजबूरन डाकू बनना पड़ा था। 12 साल की थी तभी उनकी शादी उनसे 14 साल बड़े मर्द के साथ कर दी गई थी। अपने जिंदगी के कई वर्ष डकैतों के बीच गुजारने वाली दस्यु सुंदरी सीमा यादव अब समाजिक कार्य करना चाहती हैं। वो 2017 के यूपी चुनाव में निर्धन समाज पार्टी ऑफ इंडिया से प्रत्याशी बनकर उतरी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
sima yadav
- फोटो : social media
शनिवार को सीमा यादव ने मिर्जापुर के कजरहवां पोखरे पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह पूर्व सांसद फूलन देवी के सपनों को पूरा करना चाहती हैं। उन्होंने महिलाओं, गरीबों, किसानों की दयनीय स्थिति पर चिंता जताई। कहा कि मिर्जापुर का विकास नहीं हुआ है। भाजपा सरकार विकास नहीं कर रही है। केवल लोगों से झूठे वादे करके बरगला रही है।
varanasi
- फोटो : dem
मिर्जापुर जिले की सांसद को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बाप-बेटे का झगड़ा सुना है मगर अनुप्रिया पटेल तो मां के खिलाफ ही खड़ी हो गईं। इसके पूर्व उन्होंने गफूर खां की गली, कच्ची सड़क, रमई पट्टी, बथुआ, बड़ी बसही के साथ मझवां के भेवरकर्मनपुर, आमघाट, अघवर, बेलवन और छानबे के गैपुर भटेवरा तिलई विजयपुर आदि गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सीमा यादव कानपुर देहात के सिकंदराबाद महमूदपुर की रहने वाली हैं। वह चंदन यादव गैंग की सदस्य थीं। वर्ष 2005 में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के सामने इटावा में एसएसबी कार्यालय में आत्मसमर्पण किया था। वह सिंकदराबाद से 2017 में विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं।

कमेंट
कमेंट X