{"_id":"5be7e3d6bdec22098d6aee1f","slug":"pm-modi-will-aim-many-things-for-mission-2019-in-this-varanasi-visit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिशन 2019ः वाराणसी के 15वें दौरे में एक तीर से कई निशाने साधेंगे प्रधानमंत्री मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2019ः वाराणसी के 15वें दौरे में एक तीर से कई निशाने साधेंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रदीप मिश्र,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 12 Nov 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र के 15वें दौरे से बड़ा निशाना साधेंगे। इस दौरे में वाराणसी के साथ-साथ चंदौली, मिर्जापुर और मछलीशहर (जौनपुर) लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं पर भी उनकी नजर रहेगी। पार्टी ने साढ़े तीन घंटे के कार्यक्रम की रणनीति इस तरह बनाई है कि वाराणसी के साथ चारों संसदीय सीटों के वोटरों को उनकी नजदीकी का अहसास हो। जनसभा के जरिए प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं को ‘मिशन 2019’ की तैयारी के लिए प्रेरित करेंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें....
Trending Videos
- फोटो : अमर उजाला
बतौर प्रधानमंत्री मोदी 15वें दौरे में अपने संसदीय क्षेत्र के कैंट विधानसभा क्षेत्र के रामनगर में गंगा में जल परिवहन का शुभारंभ करेंगे। चंदौली संसदीय सीट के अजगरा विधानसभा क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में उनकी जनसभा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और चंदौली सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के संसदीय क्षेत्र की जनसभा में प्रधानमंत्री 2400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : amar ujala
इससे पहले पांच अगस्त को डॉ. पांडेय के लोकसभा क्षेत्र के मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सभा की थी। साथ ही मुगलसराय जंक्शन का नाम दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मारक और 100 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापना का शिलान्यास किया था। रामनगर में मल्टी मॉडल टर्मिनल के पूर्व में चंदौली लोकसभा क्षेत्र आता है, जबकि दक्षिण में मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र की सीमा शुरू होती है।
Narendra Modi Haryana
इसी तरह वाजिदपुर गांव से एक तरफ करीब छह किलोमीटर दूर मछलीशहर (जौनपुर) का पिंडरा विधानसभा क्षेत्र पड़ता है। दूसरी ओर चार किलोमीटर बाद चंदौली लोकसभा के शिवपुर और वाराणसी के शहर उत्तरी की सीमा शुरू हो जाती है। नरेंद्र मोदी दूसरे प्रधानमंत्री हैं, जो 21 साल बाद इस क्षेत्र में सभा करेंगे। 1997 में तत्कालीन प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने वाजिदपुर से 50 मीटर दूर सड़क पार कोइराजपुर के काशी कृषक इंटर कॉलेज में चुनावी सभा की थी।
विज्ञापन
pm modi road show in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाजिदपुर गांव में पीएम मोदी की जनसभा में वाराणसी समेत आसपास के जिलों के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। वाराणसी के साथ-साथ चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर और मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं की नुमाइंदगी पक्की है। पार्टी ने सभा में हर बूथ और मंडल से कार्यकर्ता लाने की तैयारी की है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। चूंकि प्रधानमंत्री चुनाव के मद्देनजर सांगठनिक तैयारियां भी परखेंगे, इसीलिए जनसभा में जुटने वाली भीड़ को कसौटी के रूप में देखा जा रहा है।

कमेंट
कमेंट X