{"_id":"598ca5d64f1c1b7b188b478f","slug":"ballia-ragini-murder-sister-gave-a-scary-look-got-into-the-store-and-saved","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रागिनी हत्याकांड : बहन ने बयां किया खौफनाक मंजर, दूकान में घुसकर बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रागिनी हत्याकांड : बहन ने बयां किया खौफनाक मंजर, दूकान में घुसकर बचाई जान
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 11 Aug 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
ragini dubey
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्कूल पढ़ने जा रही इंटर की छात्रा रागिनी की निर्मम हत्या के बाद पूरा गांव मर्माहत है। बलिया के बजहां गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सभी की जुबां पर रागिनी की ही चर्चा हो रही है। इस बीच रागिनी की छोटी बहन ने पूरे घटनाक्रम का खौफनाक मंजर बयां है...
2 of 9
ragini dubey
- फोटो : अमर उजाला
बजहां गांव में ऐसी वारदात हो जाएगी, इसका किसी को अंदाजा नहीं था। गांव वालों का कहना है कि प्रधान पुत्र प्रिंस तिवारी मनबढ़ जरूर था लेकिन ऐसी वारदात करेगा, यह कभी सोचा नहीं था। रागिनी की बहन सिया अपनी बहन की मौत से सदमे में है।
3 of 9
ragini dubey
- फोटो : अमर उजाला
पूरी वारदात उसके आंखों के सामने हुई, जिसे वह भुला नहीं पा रही है। उसने बताया कि रागिनी के साथ घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन गांव के बाहर शंकर बरमाइन सड़क पर पहुंचने ही वाले थे कि पीछे से बाइक से आकर प्रिंस ने दीदी को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
ragini dubey
- फोटो : अमर उजाला
प्रिंस दीदी पर ताबडतोड़ चाकू से वार करने लगा, जब उसने दीदी को बचाने की कोशिश की तो उसकी तरफ भी दौड़ा, लेकिन उसने समीप के एक टेंट हाउस की दूकान में घुसकर अपनी जान बचाई। बताया कि अगर वह नहीं भागती तो प्रिंस उसकी भी जान ले लेता।
विज्ञापन
5 of 9
ragini dubey
- फोटो : अमर उजाला
उधर, बेटी की मौत से टूट चुके पिता जितेंद्र दूबे का सपना पूरा नहीं हो सका। पढ़ाई में अव्वल आने वाली लाडली बेटी रागिनी को पढ़ा लिखाकर अफसर बनाना चाहते थे लेकिन उन्हें क्या पता कि बेटी की अर्थी उठानी पड़ेगी। पिता जितेंद्र का कहना है कि बेटी की शिक्षा को लेकर कभी समझौता नहीं किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।