सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

दालमंडी: जर्जर भवनों को तोड़ने के लिए सर्वे शुरू, नगर निगम व पीडब्ल्यूडी के अफसर जांच रहे मकान; कार्रवाई तेज

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 18 Apr 2026 05:55 AM IST
सार

Varanasi News: दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन की ओर से लगातार मुनादी कराई जा रही है। क्षेत्र में लाउड हेलर से लोगों को भवनों को तोड़ने की सूचना दी जा रही है। पूर्व में तोड़े गए मकानों के मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी की ओर से 200 मजदूरों को लगाया गया है।

विज्ञापन
Dal Mandi Survey to Demolish Dilapidated Buildings Begins Municipal Corporation PWD Officials alert
दालमंडी में कार्रवाई जारी है। - फोटो : अमर उजाला

Dalmandi Varanasi: दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार करनी शुरू कर दी है। इस महीने मलबा हटाने के साथ-साथ 20 से अधिक जर्जर भवनों को तोड़ने की कार्रवाई भी की जाएगी। वर्तमान में नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी क्षेत्र में भवनों का सर्वे कर उनकी स्थिति का आकलन कर रहे हैं।

Trending Videos

कार्रवाई के निर्देश

Dal Mandi Survey to Demolish Dilapidated Buildings Begins Municipal Corporation PWD Officials alert
दालमंडी में मलबा हटाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन की ओर से क्षेत्र में लगातार मुनादी कराकर लोगों को भवनों को खाली करने और तोड़फोड़ की कार्रवाई के बारे में सूचित किया जा रहा है। लाउड हेलर के माध्यम से स्थानीय निवासियों को चेतावनी दी जा रही है कि वे समय रहते अपने मकानों को सुरक्षित कर लें। इससे पहले भी दालमंडी और दशाश्वमेध क्षेत्र में कई जर्जर भवनों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dal Mandi Survey to Demolish Dilapidated Buildings Begins Municipal Corporation PWD Officials alert
दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करती टीम। - फोटो : अमर उजाला

पीडब्ल्यूडी ने चौड़ीकरण कार्य को गति देने के लिए करीब 200 मजदूरों को लगाया है, जो पहले से तोड़े गए मकानों और क्षतिग्रस्त हिस्सों का मलबा हटाने में जुटे हैं। मलबा हटने के बाद सड़क की वास्तविक चौड़ाई का आकलन किया जाएगा, जिससे आगे की निर्माण योजना को अंतिम रूप दिया जा सके।

Dal Mandi Survey to Demolish Dilapidated Buildings Begins Municipal Corporation PWD Officials alert
दालमंडी में आती-जाती पब्लिक। - फोटो : अमर उजाला

योजना के तहत दालमंडी में कुल 17.4 मीटर चौड़ाई में सड़क, फुटपाथ और नाली का निर्माण किया जाएगा। इसमें दोनों ओर पांच-पांच मीटर चौड़ी सड़क, 3.2-3.2 मीटर के फुटपाथ और आधा-आधा मीटर की केसी ड्रेन नाली शामिल होगी।

विज्ञापन
Dal Mandi Survey to Demolish Dilapidated Buildings Begins Municipal Corporation PWD Officials alert
दालमंडी में सड़क की नापी करती वीडीए की टीम। - फोटो : अमर उजाला

अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना और नागरिक सुविधाओं को बेहतर करना है। फुटपाथ के नीचे बिजली, पानी और अन्य जनसुविधाओं को भूमिगत करने की भी योजना है, जिससे क्षेत्र का स्वरूप आधुनिक और व्यवस्थित हो सके। प्रशासन का दावा है कि इस परियोजना से दालमंडी क्षेत्र में जाम की समस्या कम होगी और स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed