फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: बाजार में बिखरी सेवई की खुशबू, कुर्ता पायजामा पहली पसंद; तस्वीरों में देखें- गुलजार हुए काशी के बाजार

Sat, 29 Mar 2025 04:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 29 Mar 2025 04:31 PM IST
सार

Eid 2025: ईद को लेकर काशी में दाल मंडी समेत सभी प्रमुख बाजार गुलजार हैं। खरीदारी के लिए भारी भीड़ पहुंच रही है। कपड़े, जूते-चप्पल और टोपी के साथ ही खजूर और सेवई से बाजार पटा पड़ा है। 

विज्ञापन
Eid 2025 shopping vermicelli decorated in all the markets including Dal Mandi of Varanasi
ईद की खरीदारी को लेकर बाजार में चहल पहल - फोटो : अमर उजाला

ईद की खरीदारी अब अंतिम चरण में है। बाजार में सेवई की खुशबू बिखर रही है तो वहीं कुर्ता-पायजामा पहली पसंद बने हुए हैं। बच्चे, युवा और बुजुर्गों में कुर्ता-पायजामा की खरीदारी ज्यादा है। इसके साथ ही इत्र, कपड़े, जूते-चप्पल और टोपी, सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें रात तक गुलजार हैं। शाम ढलने के बाद मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में चहल-पहल बढ़ रही है। 

पिछली बार की तुलना में 20 फीसदी अधिक महंगाई भी बाजार में छाई है। इसमें बावजूद रोजेदारों में उत्साह है। भदऊ चुंगी स्थित सेवईं मंडी में अधिकतर कारोबारियों का माल खत्म हो चुका है। सेवईं की बिक्री अभी बनी हुई है।

Eid 2025 shopping vermicelli decorated in all the markets including Dal Mandi of Varanasi
ईद की खरीदारी को लेकर बाजार में चहल पहल - फोटो : अमर उजाला
गर्मी को देखते हुए दिन में कम और शाम के बाद ज्यादा खरीदारी हो रही है। दालमंडी, बेनिया, नई सड़क, मदनपुरा, बजरडीहा, सरैया, अर्दली बाजार, पीलीकोठी, कज्जाकपुरा क्षेत्रों में सेवई, ड्राई फ्रूट्स समेत अन्य सामानों की खरीदारी अधिक हो रही है। गोला दीनानाथ, विशेश्वरगंज, खोजवां, पांडेयपुर आदि क्षेत्रों में किराना माल की खपत बढ़ी है।
Eid 2025 shopping vermicelli decorated in all the markets including Dal Mandi of Varanasi
ईद की खरीदारी को लेकर बाजार में चहल पहल - फोटो : अमर उजाला
महानगर उद्योग व्यापार समिति के संरक्षक श्रीनारायण खेमका ने बताया कि खुशियां बांटने वाले इस पर्व पर कुर्ता-पायजामा पहली पसंद होती है। तमाम आकर्षक और डिजाइनदार कुर्ते-पायजामे बाजार में हैं। टेलर के यहां दिन रात काम चल रहा है। नया ऑर्डर अब कोई नहीं ले रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Eid 2025 shopping vermicelli decorated in all the markets including Dal Mandi of Varanasi
ईद की खरीदारी को लेकर बाजार में चहल पहल - फोटो : अमर उजाला
दालमंडी के दुकानदार शकील अहमद जादूगर ने बताया कि गर्मी के कारण रात तक दुकानें खुल रही हैं और अधिकतर खरीदारी शाम में इफ्तारी के बाद शुरू हो रही है। दूर दराज के लोग दिन में और स्थानीय वाशिंदे रात में खरीदारी कर रहे हैं। बेनिया के शोएब ने बताया कि खजूर, सेवई, ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी 80 फीसदी तक हो चुकी है। मार्केट में ईरानी और अफगानी नकाब की बिक्री हो रही है।
 
विज्ञापन
Eid 2025 shopping vermicelli decorated in all the markets including Dal Mandi of Varanasi
ईद की खरीदारी को लेकर बाजार में चहल पहल - फोटो : अमर उजाला
तमाम वैराइटी की सेवइयां बाजार में
बेनिया के दुकानदार नूर मोहम्मद ने बताया कि बनारसी सेवई की कीमत 300 से 400 रुपये किलो, हैदराबाद की सेवई 300-350, कतर की सेवई 650 रुपये किलो बिक रही है। वहीं, 120 से 250 रुपये किलो तक की सेवईं भी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed