फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमल-सूर्य से कैंची धाम तक: जौनपुर के पंडालों में दिख रही भारतीय संस्कृति की झलक, रामायण की झांकियां; तस्वीरें

Fri, 16 Oct 2026 05:53 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 16 Oct 2026 05:53 AM IST
सार

शहर में दुर्गा पूजा पंडालों में भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था की झलक देखने को मिल रही है। कहीं कमल और सूर्य की आकृति से पंडाल सजाए गए हैं तो कहीं कैंची धाम की प्रतिकृति आकर्षण का केंद्र बनी है। धार्मिक ग्रंथों की विशाल प्रतिकृतियां और रामायण से जुड़ी झांकियां देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

विज्ञापन
From lotus sun motif Kainchi Dham Glimpses Indian culture and tableaus Ramayana display Jaunpur pandals
वेद-पुराण की झलक। - फोटो : संवाद

जौनपुर जनपद में करीब ढाई हजार स्थानों दुर्गा पूजा के पंडाल स्थापित हैं। लेकिन इस बार सिर्फ मां दुर्गा की प्रतिमाओं और आकर्षक सजावट तक सीमित नहीं हैं।

Trending Videos
From lotus sun motif Kainchi Dham Glimpses Indian culture and tableaus Ramayana display Jaunpur pandals
आकर्षण का केंद्र बना पंडाल। - फोटो : संवाद

शहर और आसपास के क्षेत्रों में कहीं कमल की पंखुड़ियों और सूर्य की किरणों जैसी आकृतियों से पंडाल तैयार किए गए हैं तो कहीं कैंची धाम की प्रतिकृति और धार्मिक ग्रंथों के माध्यम से भारतीय संस्कृति व ज्ञान परंपरा को दर्शाया गया है। 

From lotus sun motif Kainchi Dham Glimpses Indian culture and tableaus Ramayana display Jaunpur pandals

कन्हईपुर में वेद, पुराण, उपनिषद और श्रीमद्भगवद्गीता की विशाल प्रतिकृतियां, जबकि वाल्मीकि रामायण पर आधारित झांकियां श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही हैं। कोतवाली तिराहे पर कमल और सूर्य की आकृतियों से सजा पंडाल अपनी कलात्मक बनावट के कारण आकर्षण का केंद्र बना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
From lotus sun motif Kainchi Dham Glimpses Indian culture and tableaus Ramayana display Jaunpur pandals
कैंची धाम का दृश्य भी। - फोटो : संवाद

रासमंडल में कैंची धाम की आकृति पर आधारित पंडाल तैयार किया गया है। मियापुर में मायाजली संस्था की ओर से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा में देवी के दस भुजाओं वाले स्वरूप को अलग अंदाज में दर्शाया गया है। आठ भुजाओं में शस्त्र हैं, जबकि सामने की दो भुजाएं एक-दूसरे पर रखी गई हैं।

विज्ञापन
From lotus sun motif Kainchi Dham Glimpses Indian culture and tableaus Ramayana display Jaunpur pandals
देखने को पहुंचने लगे लोग। - फोटो : संवाद

कन्हईपुर की झांकी में श्रीमद्भगवद्गीता को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। इसके आवरण पर भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन का चित्र है। आसपास वेद, पुराण और उपनिषद की विशाल प्रतिकृतियां सजाई गई हैं। इसी क्षेत्र में वाल्मीकि रामायण पर आधारित झांकियां भी तैयार की गई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed