फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Thieves broke lock locked house and stole valuables made jewelry cash family resides Jamshedpur

वाराणसी: बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, आभूषण और नकदी समेट ले गए चोर; जमशेदपुर में रहता है परिवार

Fri, 16 Oct 2026 11:36 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 16 Oct 2026 11:36 AM IST
सार

जिले के झांझूपुर गांव में बीती रात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर आभूषण, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। मकान मालिक दीनदयाल तिवारी परिवार के साथ जमशेदपुर में रहते हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Varanasi Thieves broke lock locked house and stole valuables made jewelry cash family resides Jamshedpur
भुक्तभोगी से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

चौबेपुर थाना क्षेत्र के झांझूपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर बहुमूल्य आभूषण, नकदी और अन्य सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर गांव में हलचल मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


झांझूपुर गांव निवासी दीनदयाल तिवारी परिवार के साथ झारखंड के जमशेदपुर में रहते हैं। वह वहां नौकरी करते हैं। गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के समीप सिवान में उन्होंने अपना मकान बनवाया है। परिवार के गांव में नहीं रहने के कारण मकान बंद रहता है। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने बृहस्पतिवार की रात वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

ताला तोड़कर घर में घुसे चोर
बृहस्पतिवार की रात चोर मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद घर में रखे आभूषण, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गए। मकान से सामान चोरी होने की जानकारी गांव के लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

घटना के बाद मकान में रखे सामान की जांच की जा रही है। चोरी गए आभूषण, नकदी और अन्य सामान की कीमत के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। परिवार के गांव से बाहर रहने के कारण मकान बंद था। ऐसे में चोरों ने घर को निशाना बनाने के लिए इसी स्थिति का फायदा उठाया।

विज्ञापन

तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर जाल्हूपुर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली है। उन्होंने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस चोरी की घटना की जांच कर रही है और चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed