सब्सक्राइब करें

गंगा आरती विवाद: वाराणसी नगर निगम के आदेश का इंतजार, डीएम ने दिए ये निर्देश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 20 Feb 2021 02:59 PM IST
विज्ञापन
Ganga aarti dispute: waiting of varanasi Municipal Corporation next dm instructions for Registration
अस्सी घाट की नई आरती। - फोटो : अमर उजाला

काशी में गंगा आरती के पंजीकरण के आदेश के बाद समितियों में हलचल तेज हो गई है। प्रशासन के आदेश के विरोध में कोई खुलकर सामने तो नहीं आया है, लेकिन पंडा समाज दबी जुबान में इसका विरोध कर रहा है। सभी नगर निगम के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। देखें अगली स्लाइड्स...।

Trending Videos
Ganga aarti dispute: waiting of varanasi Municipal Corporation next dm instructions for Registration
दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती पर टीका लगवाती युवती। - फोटो : अमर उजाला

अस्सी घाट पर सुबह-ए-बनारस द्वारा शुरू की गई गंगा आरती के विवाद के बाद जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने गंगा आरती के पंजीकरण और नई व्यवस्था निर्धारित करने का आदेश जारी किया है। गंगा घाट पर बिना पंजीकरण कोई भी संस्था गंगा आरती नहीं करा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga aarti dispute: waiting of varanasi Municipal Corporation next dm instructions for Registration

गंगा आरती कराने वाली प्रमुख संस्थाओं का कहना है कि उनकी संस्थाएं पहले से पंजीकृत हैं। नए आदेश के बाद उन्हें दोबारा पंजीकरण कराना होगा। इस मामले में केंद्रीय देव दीपावली समिति और पुरोहित समाज ने कहा है कि नए आदेश में कई संशोधन की जरूरत है। फिलहाल नगर निगम की तरफ से नई व्यवस्था के संबंध में निर्देश मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Ganga aarti dispute: waiting of varanasi Municipal Corporation next dm instructions for Registration

ये है आदेश
- बिना पंजीकरण घाट पर गंगा आरती नहीं होगी। 
- एक संस्था या व्यक्तियों का समूह एक से अधिक घाटों पर आरती नहीं कर सकेगा।
- पंजीकरण की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है। 
- 17 फरवरी तक नियमित आरती करा चुकी संस्थाओं और व्यक्ति पंजीकरण करा सकेंगे।
- एक वर्ष के लिए स्थान का आवंटन होगा। हर साल पंजीकरण कराना होगा। 
- 31 मार्च के बाद बिना पंजीकरण आरती नहीं करा सकेंगे।

विज्ञापन
Ganga aarti dispute: waiting of varanasi Municipal Corporation next dm instructions for Registration

विरोध के बीच हुई गंगा आरती
अस्सी घाट पर सुबह-ए-बनारस के मंच पर शुक्रवार को विरोध के बाद आरती संपन्न हुई। गंगा सेवा समिति के सदस्य इसका विरोध कर रहे हैं। आयोजन के दौरान विवाद की आशंका के कारण पीएसी जवानों को तैनात किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed