सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The attackers arrived on a TVS Radeon bike; 500 cameras were scanned

Varanasi News: टीवीएस की रेडियन बाइक से आए थे हमलावर, 500 कैमरे खंगाले गए

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The attackers arrived on a TVS Radeon bike; 500 cameras were scanned
विज्ञापन
टीवीएस के डीलरों तक पहुंचीं पुलिस की टीमें, जुटा रही है खरीदारों का डेटा

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। रोहनिया के अवलेशपुर सौरभ विहार कॉलोनी में जनरल स्टोर संचालक जितेंद्र पटेल (42) की हत्या में पुलिस की 9 टीमें काम कर रही हैं। अब तक 500 सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। फुटेज में दिख रहा है कि टीवीएस की रेडियन बाइक से पहुंचे शूटरों ने गोली मारी थी। काफी कम रेडियन बाइक की बिक्री हुई है। पुलिस की टीमें टीवीएस के सभी डीलरों से बात कर रही है। रेडियन बाइक खरीदने वालों का डेटा जुटा रही है। पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है कि हाल के दिनों में रेडियन बाइक कहां से चोरी हुई है। आशंका है कि चोरी की बाइक से ही हमलावर आए थे।
एडीसीपी वरुणा जोन लिपि नगायच के नेतृत्व में रोहनिया पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की टीमें सीसी कैमरों के जरिए शूटरों की तलाश में है। हत्या की वजह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सकी है। घायलावस्था में जितेंद्र ने भी पुलिस को बयान दिया था कि उससे किसी की रंजिश नहीं थी। रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि घटना की तफ्तीश में आसपास जिलों में भी पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article