सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Council schools in Varanasi reopened children welcomed with tilak and shower of flowers

गर्मी की छुट्टियां खत्म: वाराणसी में आज से खुले परिषदीय स्कूल, तिलक लगाया, पुष्पवर्षा कर नौनिहालों का स्वागत

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 16 Jun 2026 02:50 PM IST
विज्ञापन
सार

गर्मी की छुट्टियां खत्म हुईं। 27 दिन की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद मंगलवार को परिषदीय स्कूलों में रौनक लौटी। विद्यालय खुले तो तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर नौनिहालों का स्वागत किया गया। 

Council schools in Varanasi reopened children welcomed with tilak and shower of flowers
वाराणसी में खुले स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी में 27 दिनों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद सोमवार को परिषदीय विद्यालयों के खुलते ही स्कूल परिसर में एक बार फिर बच्चों की चहल-पहल लौट आई। प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती में पहले दिन का माहौल विशेष रूप से आकर्षक रहा, जहां शिक्षिका डॉ. सुमन कुमारी के नेतृत्व में बच्चों के स्वागत की विशेष तैयारी की गई थी।



विद्यालय के मुख्य द्वार को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। प्रवेश द्वार पर वेलकम संदेश लिखे पोस्टर लगाए गए। विद्यालय पहुंचने वाले बच्चों का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के दौरान बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज ने बताया कि विद्यालय खुलने से पूर्व सभी प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए गए थे। निर्देशानुसार विद्यालयों की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय तथा अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं पहले ही सुनिश्चित कर ली गईं, ताकि नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में समय से शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ कर दी गई हैं और बच्चों का पठन-पाठन सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।

विज्ञापन

पहले दिन अधिकांश प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्र संख्या अपेक्षाकृत कम दिखाई दी। शिक्षकों ने बताया कि भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण कई अभिभावकों ने बच्चों को विद्यालय नहीं भेजा। इसके अलावा कुछ बच्चे अभी भी अपने परिवारों के साथ ग्रीष्मकालीन अवकाश बिताने के लिए बाहर गए हुए हैं, जिसके कारण उनकी उपस्थिति कम रही। 

शिक्षकों ने बताया कि अनुपस्थित बच्चों के अभिभावकों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अभिभावकों को विद्यालय खुलने की जानकारी दी जा रही है। शिक्षकों का कहना है कि आगामी कुछ दिनों में सभी बच्चे विद्यालय पहुंचने लगेंगे और छात्र संख्या सामान्य हो जाएगी।

विद्यालय खुलने के पहले दिन बच्चों के उत्साह, शिक्षकों की तैयारियों और स्वागत कार्यक्रमों ने नए शैक्षणिक सत्र की सकारात्मक शुरुआत का संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed