सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Memories of 26 martyrs to be preserved in Mural Park in Varanasi

Varanasi News: म्यूरल पार्क में सहेजी जाएंगी 26 बलिदानियों की स्मृतियां, पर्यटन विभाग को आठ करोड़ रुपये जारी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 16 Jun 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में स्वतंत्रता सेनानियों की गौरवगाथा संरक्षित की जाएगी। इसके लिए पर्यटन विभाग को 18.26 करोड़ रुपये की प्रस्तावित धनराशि में से पहली किस्त के रूप में आठ करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

Memories of 26 martyrs to be preserved in Mural Park in Varanasi
म्यूरल पार्क की डिजाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी जिले के पिंडरा विकासखंड स्थित करखियांव गांव अब स्वतंत्रता संग्राम पर्यटन सर्किट से जुड़ेगा। पर्यटन विभाग को इसके लिए 18.26 करोड़ रुपये की प्रस्तावित धनराशि में से पहली किस्त के रूप में आठ करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। यहां करीब 18 एकड़ क्षेत्र में म्यूरल पार्क बनेगा। इसमें स्वतंत्रता सेनानियों की गौरवगाथा संरक्षित की जाएगी। 



आधुनिक पर्यटक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। गांव के 26 बलिदानियों की याद में बनने वाले इस म्यूरल पार्क में उनकी वीरगाथाओं को चित्रों के माध्यम से उकेरा जाएगा। इसके साथ ही 26 स्तंभ भी स्थापित किए जाएंगे। हर स्तंभ एक बलिदानी का प्रतिनिधित्व करेगा। करखियांव गांव का स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश की आजादी तक यहां के लोगों ने हर आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्थानीय इतिहास के अनुसार जिले में सबसे ज्यादा स्वतंत्रता सेनानी इसी गांव से थे। यह गांव 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की एक महत्वपूर्ण घटना का भी गवाह रहा है। 
विज्ञापन


इस पर्यटन परियोजना के जरिये इन वीरों के बलिदान और आजादी की लड़ाई के इतिहास को देश-दुनिया तक पहुंचाया जाएगा।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार पर्यटन को इतिहास, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा से जोड़ने का कार्य कर रही है। 

इसी सोच के तहत स्वतंत्रता संग्राम सर्किट के अंतर्गत वाराणसी के करखियांव गांव को विकसित किया जा रहा है। इस गांव में शहीदों और सेनानियों की स्मृतियों को संरक्षित किया जाएगा। इससे नई पीढ़ी को देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा मिलेगी। यह स्थल पर्यटन के साथ-साथ राष्ट्रीय चेतना का भी महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed