{"_id":"6a30f406c07840c1aa04a479","slug":"seven-accused-arrested-for-smuggling-illegal-weapons-in-varanasi-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहा व कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहा व कारतूस बरामद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: वाराणसी में अवैध शस्त्र और कारतूस बेचने वाले गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी कमिश्नरेट की चोलापुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अवैध शस्त्र और कारतूस बेचने वाले गिरोह के सात आरोपियों को कटारी ब्लाक के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहे, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है।
क्या है पूरा मामला
डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रैचनपुर निवासी अखिलेश उर्फ मोनू राजभर, अटेसुआ निवासी अरुण राजभर, चौबेपुर के धौरहरा निवासी हिमांशु कुमार उर्फ सनी, शिवरामपुर निवासी आभाष सिंह, नेहियां निवासी विशाल सिंह, गोसाईंपुर मोहांव निवासी अनिकेत चौहान, गुरवट निवासी नमन मिश्रा उर्फ अस्तीशू शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों के पास से एक रिवाल्वर (.32 बोर) और छह कारतूस (.32 बोर), एक पिस्टल (7.65 MM) और दो कारतूस (7.65 MM), एक तमंचा (.315 बोर) और तीन कारतूस (.315 बोर), एक पिस्टल (9MM) और दो कारतूस, चोरी की बाइक समेत विभिन्न कंपनियों के छह मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
इसे भी पढ़ें; गूगल मैप ने भटकाया रास्ता: संकरी गली में घुसा ट्रक, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला; कई भवनों का बारजा क्षतिग्रस्त
शौक के लिए रखते थे हथियार, करते थे लूट और तस्करी
पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने कबूल किया कि वे शौक के लिए अवैध पिस्टल, तमंचा और कारतूस रखते हैं। इन हथियारों के दम पर वे लोगों को डरा-धमका कर चोरी, छिनैती और लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। इसके अलावा, अधिक पैसा मिलने पर वे राह चलते लोगों को असलहे बेच भी देते थे। सभी हथियार बेचने के उद्देश्य से ही इकट्ठा हुए थे।