सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Police arrested four accused in case of an elderly man shooting death linked to occult practices

Varanasi News: तंत्र-मंत्र के चक्कर में बुजुर्ग की गोली मारकर की गई थी हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 16 Jun 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी वाराणसी के ही रहने वाले हैं। 

Varanasi Police arrested four accused in case of an elderly man shooting death linked to occult practices
मृतक राजन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट के चौक थाना क्षेत्र के बेनिया में राजन (60) की गोली मारकर हत्या के मामले में चार आरोपियों को एसओजी और पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ओझाई (तंत्र-मंत्र) के चक्कर में बुजुर्ग की हत्या हुई थी। दो आरोपी चौक थाना क्षेत्र के और दो मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के आरोपी हैं।



डीसीपी गौरव बंशवाल ने बताया की आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद किया गया है। रविवार की देर रात घर के बाहर चारपाई पर सोते समय मिर्जापुर निवासी राजन की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दूसरी पत्नी के बेटे की 20 जून को होने वाली सगाई के लिए राजन पहुंचा था। पहली पत्नी मिर्जापुर के नारायणपुर में रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed