{"_id":"6a30da0d2118c041aa098bf4","slug":"varanasi-airport-capacity-increased-by-9-5-in-12-years-passenger-numbers-crossed-4-2-million-mark-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Airport: 12 साल में 9.5% बढ़ी एयरपोर्ट की क्षमता, यात्री संख्या भी 42 लाख पार; आंकड़े जान लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Airport: 12 साल में 9.5% बढ़ी एयरपोर्ट की क्षमता, यात्री संख्या भी 42 लाख पार; आंकड़े जान लें
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:37 AM IST
विज्ञापन
सार
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की क्षमता 12 साल में 9.5% बढ़ी। वहीं यात्री संख्या भी 42 लाख पार पहुंच गया। इसी तरह, विमानों के आवागमन में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है।
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पिछले 12 साल में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर की यात्री क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। यह क्षमता 9.5 प्रतिशत बढ़ी है, जिसके चलते इस वर्ष 42 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने यात्री सुविधा दिवस के उपलक्ष्य पर पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।
एयरपोर्ट निदेशक के अनुसार, 2013-14 में जहां एयरपोर्ट से एक साल में केवल 4.5 लाख यात्री ही सफर कर पाते थे, वहीं 2025-26 तक यह आंकड़ा बढ़कर 42.8 लाख होने का अनुमान है। इसी तरह, विमानों के आवागमन में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है। 2013-14 में जहां पूरे साल में 9360 विमानों का आवागमन हुआ था, वहीं 2025-26 में यह संख्या बढ़कर 28190 हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने पिछले कुछ वर्षों में कई महत्वपूर्ण विकास किए हैं। वर्ष 2018 में, वाराणसी एयरपोर्ट देश का पहला एयरपोर्ट बना जिसने डिजी यात्रा सुविधा को लागू किया। कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, वर्ष 2019 में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कार्गो का संचालन शुरू किया गया। 8800 वर्गमीटर में बने इस टर्मिनल की वर्तमान क्षमता 5 मीट्रिक टन है। 19 अप्रैल 2022 को एयरपोर्ट को रेगूलेटेड एजेंट का दर्जा प्राप्त हुआ।
इस वित्तीय वर्ष में, एयरपोर्ट की क्षमता को और बढ़ाया जाएगा। यात्री सुविधा दिवस के अवसर पर एयरपोर्ट परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें वंदे मातरम् गायन, टीकाकरण अभियान, स्वास्थ्य कैंप, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पौधरोपण शामिल थे। एयरपोर्ट निदेशक ने एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना के बारे में भी जानकारी दी।