फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flood In Ganga: देव दीपावली से पहले गंगा में फिर से उफान, कार्तिक में पानी बढ़ने से चकित हैं काशीवासी

Thu, 13 Oct 2022 06:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 13 Oct 2022 06:56 PM IST
विज्ञापन
Ganga Water Level Rising Again In Varanasi before dev deepawali 2022 people surprised
गंगा में फिर से उफान - फोटो : अमर उजाला

देव दीपावली से पहले गंगा में उफान है। वाराणसी में पिछले 12 घंटे में 50 सेंटीमीटर से ज्यादा पानी बढ़ा है। गंगा का जलस्तर 67 मीटर के करीब है। गंगा की बाढ़ सावन के बाद भादो में उफान पर होती है। इसके बाद पितृपक्ष तक पानी लौटने लगता है। कार्तिक महीने में पानी लगभग अपने मूल स्वरूप में होता है। मगर इस साल कार्तिक महीने में गंगा में उफान से काशीवासी चकित हैं। गंगा में आए उफान ने के कारण  तीसरी बार नौका संचालन बंद कर दिया गया है तो वहीं तटवर्ती इलाकों में रहने वालों की सांसें भी अटकी हुई हैं।



गंगा के घाटों का आपसी संपर्क समाप्त होने के कारण घाट किनारे रहने वालों की दैनिक जीवनचर्या प्रभावित हुई है। अंतिम संस्कार के लिए मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। दोबारा काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के रैंप तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इधर, गंगा के बढ़ते जलस्तर ने देव दीपावली पर काशी आने वाले पर्यटकों की राह रोक दी है। गंगा नौका परिचालन पर रोक और प्रतीकात्मक आरती के चलते पर्यटक बुकिंग कैंसिल कर रहे हैं। 

Ganga Water Level Rising Again In Varanasi before dev deepawali 2022 people surprised
वाराणसी में फिर से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

सात नवंबर को बुद्ध पूर्णिमा के दिन देव दीपावली का आयोजन होना है। गंगा तीसरी बार बढ़ाव पर है। इसका घाटों पर असर यह कि मलबा घाटों पर जम गया है। महज 24 दिनों में घाटों की सफाई नगर निगम के लिए चुनौती होगी। घाटों पर पर जमा सिल्ट सुरक्षा की दृष्टि से भी चुनौती बनेगा।    

Ganga Water Level Rising Again In Varanasi before dev deepawali 2022 people surprised
वाराणसी में फिर से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार शाम को पांच बजे गंगा का जलस्तर 66.85 मीटर दर्ज किया गया। सुबह गंगा के जलस्तर में छह सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव हो रहा था। आठ बजे गंगा का जलस्तर 66.46 मीटर दर्ज किया और 10 बजे यह 66.58 मीटर तक पहुंच गया। दोपहर तक रफ्तार यही रही और शाम को चार बजे से बढ़ाव की रफ्तार आधी हो गई और जलस्तर में तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga Water Level Rising Again In Varanasi before dev deepawali 2022 people surprised
गंगा में फिर से उफान - फोटो : अमर उजाला

जलस्तर बढ़ने के कारण मणिकर्णिका घाट स्थित चक्रपुष्करिणी कुंड का परिक्रमा पथ डूब गया है। मणिकर्ण्का घाट पूरी तरह से डूबने के कारण शवदाह के लिए आने वालों को परेशानी झेलनी पड़ रही है और अब छत पर शवदाह हो रहा है। 

विज्ञापन
Ganga Water Level Rising Again In Varanasi before dev deepawali 2022 people surprised
विश्वनाथ धाम के रैंप तक पहुंचा पानी - फोटो : अमर उजाला

जलस्तर बढ़ने के कारण श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में गंगा घाट की तरफ से पैदल प्रवेश वाले रैंप का रास्ता पानी में डूब गया है। पुलिस ने गंगा में बढ़ाव की रफ्तार को देखते हुए नौका संचालन को रोक दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed