फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी करने जा रहे हैं तो रहें सतर्क, कहीं होने से पहले ही टूट न जाएं सपनें

Sun, 25 Jun 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 25 Jun 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
If you are going to get married, then be alert, it can break even before happens
डेमो पिक

अगर आप विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं तो शादी तय हो जाने के बाद भी सतर्क रहें। इन दिनों जाति, गोत्र और कुंडली मिल जाने के बाद भी शादियां बेवजह होने से पहले ही टूट जा रही हैं। आगे की स्लाइड में जानें शादियों के टूटने की कुछ अनूठी वजहें...

If you are going to get married, then be alert, it can break even before happens
Groom eaten Gutkha bride refused marriage - फोटो : अमर उजाला

बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र के दलनछपरा गांव में पिछले दिनों बारात आई थी। लड़की के परिवार वाले बारातियों के स्वागत में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे थे। लड़की पूजन के बाद दूल्हे को विवाह के लिए आंगन में बुलाया गया। दूल्हे के आंगन में आने के बाद दुल्हन की सखियां उसे देखने के लिए नजदीक पहुंची। तभी सब आवाक रह गईं। ये क्या दूल्हे ने गुटखा खाया था और उसके मुंह से अजीब बदबू आ रही थी। सखियों ने इसकी सूचना दुल्हन को दी। गुटखे की बात सुनते ही दूल्हन आग बबूला हो गई। उसने शादी करने से इंकार कर दिया।

If you are going to get married, then be alert, it can break even before happens
marriage

भदोही के कोइरौना थानाक्षेत्र के एक गांव से 12 जून को इलाहाबाद जिले के एक गांव में बारात गई थी। दुल्हन के घर बारात का जोरदार स्वागत हुआ। ससुराल में इस स्वागत से दूल्हा भी अभिभूत नजर आया। द्वारचार रस्म के बाद शादी की रस्म शुरु हुई। दुल्हा-दूल्हन ने विवाह मंडप में सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाईं। पंडित जी ने दोनों को आर्शीवाद दिया। शादी के बाद सुबह विदाई होने से पहले दुल्हन ने दूल्हे पर मंदबुद्िध होने का आरोप लगाया और ससुराल जाने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
If you are going to get married, then be alert, it can break even before happens
Demo Pic - फोटो : google

यूपी के भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात जश्न का माहौल था। द्वारचार की रस्म अदा होने के बाद बाराती जनवासे में लौट आए। इसके बाद विवाह के लिए पुरोहित दूल्हे के परिवार के साथ विवाह मंडप में पहुंचे ताकि शादी की रस्म पूरी की जा सके। थोड़ी देर बाद दुल्हन को भी बुलाया गया लेकिन वह नहीं आई। दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हे के परिवार वालों ने इस व्यवहार का कारण पूछा तो पता चला कि तिलक में दी गई बाइक शादी में नहीं लाई गई है। इसलिए दुल्हन शादी के मंडप में नहीं आएगी।

विज्ञापन
If you are going to get married, then be alert, it can break even before happens
marriage

आमतौर पर ससुराल में दूल्हे से ज्यादा स्वागत किसी का नहीं होता लेकिन यूपी के भदोही जिले में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। जिले के औराई विकास खंड के एक गांव में बारात आई हुई थी। शादी के दौरान वर और कन्या पक्ष के बीच अचानक विवाद शुरू हो गया। वर पक्ष के लोगों का कहना था कि उन्होंने लावा परछाई में बाइक मांगी जबकि कन्या पक्ष के लोगों ने बताया कि शादी के ठीक पहले दहेज की डिमांड की गई। विवाद इतना बढ़ गया कि घराती पक्ष के लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। करीब 20 घंटे के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ ।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed