सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री मोदी की कलाई नहीं रहेगी सूनी, काशी की महिलाओं ने प्यारे भाई पीएम मोदी को भेजी राखी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 21 Jul 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Kashi's women sent rakhi to beloved brother PM Modi
हाथ में राखी लिए महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने हर बार की तरह इस बार भी हाथ से बनीं राखियां डाक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजीं। मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी के नेतृत्व में महिलाएं 2013 से पीएम मोदी को राखी भेजती रही हैं। चीन द्वारा देश के साथ की गई धोखेबाजी से नाराज मुस्लिम महिलाओं ने इस बार चीन में बनीं राखियों के बहिष्कार का आह्वान भी किया है। 

Trending Videos
Kashi's women sent rakhi to beloved brother PM Modi
हाथ में राखी लिए महिलाएं - फोटो : अमर उजाला।

मंगलवार को इंद्रेश नगर लमही के सुभाष भवन में मुस्लिम महिला फाउंडेशन एवं विशाल भारत संस्थान की ओर से मुस्लिम महिलाओं ने गीतों के साथ मोदी, ट्रंप और इंद्रेश राखी बनाई। मुस्लिम महिलाओं ने ढोल की थाप के साथ गीत गाकर राखी बनानी शुरू की। सितारा, टिक्की, गत्ता, लेस और प्रधानमंत्री की तस्वीर का प्रयोग कर राखी बनाई। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi's women sent rakhi to beloved brother PM Modi
राखी बनातीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

आरएसएस के इंद्रेश कुमार ने कैथल से श्रीराम राखी, मोदी राखी, ट्रंप राखी और इंद्रेश राखी का आनलाइन उद्घाटन किया। विशाल भारत संस्थान के संस्थापक डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि मुस्लिम महिलाएं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को राखी भेजकर भारत और अमेरिका के रिश्तों को मजबूती प्रदान करेंगी।

Kashi's women sent rakhi to beloved brother PM Modi
राखी बनातीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
राखी बनाने वालों में नजमा परवीन, सोनी बानो, अर्चना भारतवंशी, डॉ. मृदुला जायसवाल, नाजमा बानो, नगीना, मुन्नी बेगम, सुनीता श्रीवास्तव शामिल रहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed