Varanasi News: महाशिवरात्रि पर श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए रविवार की सुबह भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। मंदिर के सभी प्रवेश द्वार पर चार किलोमीटर से भी लंबी कतारें लगी हैं। मंदिर कॉरिडोर के चारों ओर गलियों, घाटों और सड़कों से भक्त बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंगला आरती के बाद एक ही घंटे में 30 से 40 हजार भक्तों ने दर्शन कर लिया। इसके बाद से दर्शन का सिलसिला जारी है। सीईओ विश्वभूषण मिश्रा ने बताया कि 6 बजकर 40 मिनट तक ही 1.60 लाख भक्तों ने दर्शन किया और 7 बजे के बाद दो लाख से पार हो गया। वहीं 9 बजे तक दर्शनार्थियों की संख्या चार लाख हो गई। मंदिर एसडीएम शंभू शरण ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर 45 घंटे तक स्पर्श दर्शन बंद रहेगा। दोपहर बाद बाबा का विशेष शृंगार किया गया। महादेव को दूल्हे के रूप में देखने के लिए श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। तस्वीरों में देखें- झलकियां
तस्वीरें: महाशिवरात्रि पर दूल्हा बने बाबा विश्वनाथ, दुनिया के आठ व देश के 54 मंदिरों के प्रसाद से लगा भोग
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 15 Feb 2026 03:57 PM IST
सार
Maha Shivratri Kashi Vishwanath Darshan: महाशिवरात्रि पर वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम में रविवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। दर्शन के लिए भक्तों की चार किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। मंगला आरती के बाद से ही दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन