{"_id":"5c42f6d7bdec227390330e79","slug":"narendra-modi-and-mauritius-pm-will-stay-in-special-tent-during-nri-summit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस में प्रवासी शहर सजकर तैयार, विशेष टेंट में ठहरेंगे पीएम मोदी, महोत्सव का आगाज आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में प्रवासी शहर सजकर तैयार, विशेष टेंट में ठहरेंगे पीएम मोदी, महोत्सव का आगाज आज से
Mon, 21 Jan 2019 10:04 AM IST
अर्पना दुबे
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: अर्पना दुबे
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
tent city
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी माटी से जुड़ने काशी आ रहे प्रवासी मेहमानों के लिए टेंट सिटी से लेकर बड़ा लालपुर स्टेडियम को तैयार कर दिया गया है। प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियां पूरी हो चुकी है। उधर, आयोजन स्थलों को विदेश मंत्रालय ने अपनी निगरानी में ले लिया है। टेंट सिटी में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रवासी मेहमानों के लिए बनाए जा रहे बालेश्वर अग्रवाल नगर (टेंट सिटी) को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
tent city
- फोटो : amar ujala
600 से ज्यादा टेंट में पूरी तरह से सुसज्जित कर दिया गया है। बाहर टंगी लालटेन से लेकर इंटीरियर को अंतिम रुप दे दिया गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरिशस के पीएम प्रवींद जगन्नाथ के प्रवास के लिए भी विशेष टेंट तैयार किया गया है।
tent city
- फोटो : amar ujala
सम्मेलन के मद्देनजर वाराणसी आ रहे प्रवासी मेहमान पर्यटन स्थलों के अलावा गांवों का भ्रमण भी कर सकते है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी करने के साथ जिला पंचायतों को गांवों की जिम्मेदारी सौंप दी है। वाराणसी आ रहे प्रवासी काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा घाट पर होने वाले आरती को भी देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
tent city
- फोटो : amar ujala
21 से 23 जनवरी के बीच होने वाले ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ के लिए अब तक छह हजार से ज्यादा मेहमानों का पंजीकरण हो चुका है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रवासियों की गांव भ्रमण इच्छा हुई तो उनके लिए वाल्वो बस की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
tent city
- फोटो : amar ujala
जिला प्रशासन की ओर से प्रवासियों के लिए बने टेंट सिटी के नजदीक बसे ऐढ़े गांव के अलावा महान उपन्यासकार मुंशी प्रेमचन्द्र के जन्मस्थान लमही में भ्रमण के लिए प्रवासियों को ले जाया जाएगा। प्रवासियों के संभावित गांव भ्रमण के मद्देनजर टेंट सिटी के पास के ऐढ़े गांव में स्कूल का रंग-रोगन पूरा हो गया है। स्कूल की व्यवस्था में सुधार करते हुए सोलर सिस्टम भी लगा दिया गया है जिससे पंखा, बल्ब के साथ ही सबमर्सिबल पंप चल रहा है।