सब्सक्राइब करें

नेपाली युवतियों की तस्करी, बनारस से लेकर खाड़ी देशों तक फैला है नेटवर्क

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 07 Aug 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
Nepali girls trafficking network is in varanasi to gulf count
call girl - फोटो : demo
नौकरी के नाम पर नेपाली युवतियों को भेजने का नेटवर्क बनारस से लेकर खाड़ी देशों तक फैला हुआ है। नेपाली युवतियों को बाकायदा बनारस ले आया जाता है और फिर यहां से विभिन्न हवाई अड्डों से उन्हें खाड़ी देशों में भेज दिया जाता है। यहां से दिल्ली, मुंबई, फिर वहां से दूसरे देशों को ये युवतियां भेज दी जाती हैं। बता दें कि इसी तरह का एक सिंडिकेट अभी सामने आया है जब वाराणसी पुलिस ने दिल्ली में छापा मार कर 16 नेपाली युवतियों को मुक्त कराया है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
Trending Videos
Nepali girls trafficking network is in varanasi to gulf count
डेमो पिक
क्राइम ब्रांच की तफ्तीश में कई ऐसे एजेंट व एजेंसियों के नाम सामने आए हैं जिन पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है। इतना ही नहीं एयरपोर्ट व एयरलाइंस कर्मियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में हैं, जिसको लेकर पूछताछ हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nepali girls trafficking network is in varanasi to gulf count
देह व्यापार
नेपाली युवतियों को बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार कराने के मामले में सोमवार की रात क्राइम ब्रांच ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की। नेपाली युवतियों को बाहर भेजने का यह कोई पहला मामला नहीं है। नेपाल में गरीबी का फायदा उठाकर, वाराणसी, दिल्ली, मुंबई, गल्फ कंट्री में सक्रिय सिंडिकेट ऐसी युवतियों को अच्छी मजदूरी का झांसा देकर अलग-अलग देशों में भेज देते हैं। 
Nepali girls trafficking network is in varanasi to gulf count
बाबतपुर एयरपोर्ट
इस काम के लिए एजेंट व ऐसी ट्रैवेल एजेंसियों को दो से ढाई लाख रुपये मिलते हैं। सबसे ज्यादा नेपाली लड़कियां गल्फ कंट्री भेजी जा रही हैं। क्राइम ब्रांच की जांच में ऐसे कई चेहरे बेनकाब हो सकते हैं जो इस सिंडिकेट से जुड़े हैं।वाराणसी एयरपोर्ट पर अक्सर नेपाली युवतियों का झुंड नजर आता है पर रोक टोक न होने के चलते बेधड़क यह व्यापार चल रहा है।
विज्ञापन
Nepali girls trafficking network is in varanasi to gulf count
passport
बिना भारत सरकार की अनुमति किसी को देश में बसाना या नौकरी का झांसा देकर बाहर भेजना अपराध है। ऐसे लोगों पर अप्रवास अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed