{"_id":"69ce6599b4dc0890a80ef82e","slug":"man-obtained-two-passports-using-fake-documents-arrested-fraud-in-azamgarh-and-ambedkarnagar-fir-2026-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार, आजमगढ़ और अंबेडकरनगर में किया था कांड; FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार, आजमगढ़ और अंबेडकरनगर में किया था कांड; FIR
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Thu, 02 Apr 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार
Azamgarh News: पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा पासपोर्ट अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
आजमगढ़ से पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
UP News: आजमगढ़ में थाना कोतवाली पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने आरोपी को बवाली मोड़ से पकड़कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos
कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि अभियुक्त सैय्यद मो. आबिद निवासी आसिफगंज थाना कोतवाली ने वर्ष 2004 में अपने वास्तविक विवरण के आधार पर पहला पासपोर्ट बनवाया था। इसके बाद उसने अपना नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि बदलकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए वर्ष 2016 में जनपद अंबेडकरनगर से दूसरा पासपोर्ट हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले का खुलासा होने पर चौकी प्रभारी एलवल प्रियंका तिवारी की तहरीर पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। विवेचना के दौरान शैक्षिक प्रमाण पत्रों व अन्य अभिलेखों की जांच में अभियुक्त द्वारा अलग-अलग नाम और पते से दो पासपोर्ट बनवाने की पुष्टि हुई।
इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार की सुबह आरोपी को बवाली मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक शशि सिंह और कांस्टेबल अरुण यादव शामिल रहे।
यह है पूरा मामला
- वर्ष 2004 में असली दस्तावेजों से पहला पासपोर्ट बनवाया
- वर्ष 2016 में नाम, पिता का नाम व जन्मतिथि बदलकर दूसरा पासपोर्ट बनवाया
- जांच में फर्जी दस्तावेजों की पुष्टि
उक्त युवक अंबेडकर नगर जनपद का रहने वाला है। यहां पर उसका ननिहाल है। उसने अपने पैतृक गांव से पासपोर्ट बनवाया था और बाद में ननिहाल के पते से दूसरा पासपोर्ट बनवा लिया। जानकारी होने पर एलवल चौकी प्रभारी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आज सुबह उसको गिरफ्तार किया गया है। - यादवेंद्र पांडेय, कोतवाली प्रभारी।