फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: नव वर्ष पर आस्था धाम विंध्याचल में उमड़ा भक्तों का सैलाब, भोर से ही मंदिर जाने वाली गलियों में रही कतार

Fri, 01 Jan 2021 06:46 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 01 Jan 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
New Year 2021 celebration Mirzapur line of devotees in Vindhyachal Dham 
मां विंध्याचल - फोटो : अमर उजाला

नव वर्ष के प्रथम दिन शुक्रवार को आस्था धाम विंध्याचल भक्तों से पटा रहा। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। आरती से पहले ही गर्भगृह की ओर जाने वाले मार्ग भक्तों से भर गए। विभिन्न प्रकार के फूलों और रत्न जड़ित आभूषणों से माता का शृंगार किया गया। आइए अगली स्लाइड में देखते हैं भक्तों का सैलाब...

New Year 2021 celebration Mirzapur line of devotees in Vindhyachal Dham 
आस्था धाम विंध्याचल में भक्तों की लगी कतार। - फोटो : अमर उजाला

भोर से ही विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। गंगा स्नान के बाद विभिन्न गलियों के रास्ते मंदिर की ओर पहुंचकर भक्त कतार में लग गए। मंगला आरती के बाद मंदिर का कपाट खुलते ही दर्शन पूजन शुरू हो गया। इसके बाद माता के जयकारे से धाम की समस्त गलियां गूंजने लगीं। किसी ने गर्भगृह तो किसी ने झांकी से मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। मंदिर की छत पर भी साधकों ने ध्यान लगाया। श्रद्धालुआें ने मंदिर परिसर में विराजमान अन्य देवी और देवताओं के दर्शन किए।

New Year 2021 celebration Mirzapur line of devotees in Vindhyachal Dham 
विंध्याचल धाम में आस्थावानों का सैलाब। - फोटो : अमर उजाला

नव वर्ष पर विंध्याचल का त्रिकोण मार्ग भक्तों से गुलजार रहा। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद अधिकांश भक्तों ने माता काली और अष्टभुजा देवी के भी दर्शन किए। कोई पैदल तो कोई वाहन से पहुंचा। मंदिर के पीछे स्थित सीढ़ियों के रास्ते पहाड़ पर चढ़ कर अष्टभुजा मंदिर पहुंचकर मां अष्टभुजा देवी के दर्शन किए। भोर से शुरू हुआ दर्शन, पूजन का सिलसिला दिनभर चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2021 celebration Mirzapur line of devotees in Vindhyachal Dham 
विंध्याचल सतपुरा रेंज। - फोटो : अमर उजाला

विंध्याचल में अष्टभुजा पहाड़ी पर जगह-जगह लोग नए साल की पार्टी मनाते दिखे। वृक्षों के नीचे बाटी-चोखा लगाया। ईष्ट, मित्र व परिवार संग पहुंचे लोगों ने पार्टी का लुफ्त उठाया। पहाड़ी पर काली खोह मंदिर से लेकर अष्टभुजा पहाड़ी पर भारी संख्या में लोगों के पहुंचने से पहाड़ पर नवरात्र जैसा नजारा दिख रहा था। उमड़ी भीड़ के चलते लोगों की सुरक्षा व्यवस्था अपर्याप्त रही। 

विज्ञापन
New Year 2021 celebration Mirzapur line of devotees in Vindhyachal Dham 
विंध्याचल धाम में आस्थावानों का सैलाब। - फोटो : अमर उजाला

नए साल पर हलिया क्षेत्र के प्रसिद्ध गड़बड़ा धाम, मां शीतला मंदिर के अलावा कोटार नाथ मंदिर पहुंचकर भक्तों ने दर्शन पूजन किया। अवरा स्थित परमहंस आश्रम पर स्वामी तुलसीदास महाराज से भक्तों ने नए साल पर आशीर्वाद लिया। सुबह से ही भक्त शेवटी नदी में स्नान कर मां शीतला के दर्शन पूजन के लिए कतारबद्ध रहे। नारियल, चुनरी, हलवा भेंटकर माता को भोग लगाया। इसी तरह कनौठी आश्रम तथा डिभोर एवं बीरपुर आश्रम में भक्तों की भीड़ रही। अधिकांश श्रद्धालुओं ने सपेहरा नदी के किनारे बाटी चोखा के भी आनंद उठाते हुए नए वर्ष की खुशियां मनाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed