फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चचेरे भाइयों के शव मिले: तीनों बच्चों की लाश मिलने पर परिजनों ने जताई ये आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 03 Dec 2020 03:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 03 Dec 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
Cousins dead bodies found: family members expressed apprehension over the corpse of three children being found in mirzapur up
बंधी के पास पहुंचे ग्रामीण और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में सामने आए दर्दनाक मामले से हर कोई सिहर उठा है। जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव से लापता तीनों चचेरे भाइयों के शव 24 घंटे बाद कामापुर गांव में लेहड़िया बंधी में मिले। घर से तीन किलोमीटर दूर मिले शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जाताई है। देखें अगली स्लाइड्स...।

Cousins dead bodies found: family members expressed apprehension over the corpse of three children being found in mirzapur up
शिवम तिवारी, फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

परिजनों का आरोप है कि तीनों की आंखें निकाली गई हैं, कांख और गले में चोट के निशान हैं, हत्या की गई है। तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस का दावा है कि तीनों की डूबने से मौत हुई है और आंख मछलियां खा गई हैं।

Cousins dead bodies found: family members expressed apprehension over the corpse of three children being found in mirzapur up
सुधांशु तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

लालगंज के बामी गांव निवासी राजेश तिवारी की बहन की 30 नवंबर को शादी थी। एक दिसंबर को बरात की विदाई होने के बाद राजेश तिवारी का पुत्र सुधांशु(15), शिवम(15) पुत्र राकेश तिवारी व हरिओम(14) पुत्र मुन्नालाल तिवारी के साथ कुशियरा जंगल में बेर खाने की बात कहकर घर से निकला। शाम तक तीनों के घर न लौटने पर परिजन परेशान हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cousins dead bodies found: family members expressed apprehension over the corpse of three children being found in mirzapur up
हरिओम तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

परिजन सभी की खोजबीन करने लगे। देर रात होने पर परिजन घर वापस लौट आए। बुधवार की सुबह खोजबीन फिर शुरू करने के साथ ही लालगंज पुलिस को सूचना दी। सूचना पर लालगंज थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र सरोज जंगल में खोजबीन करने निकले। दोपहर में विंध्याचल थाना क्षेत्र के लेहड़िया गांव के ग्रामीणों ने अन्नू की बंधी के पास बच्चों को कपड़ा, जूता व चप्पल दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Cousins dead bodies found: family members expressed apprehension over the corpse of three children being found in mirzapur up

मौके पर विंध्याचल, गैपुरा और लालगंज के लहंगपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से बंधी से शव को बाहर निकलवाया। शव मिलते ही साथ आए परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा रही थी, तो परिजनों ने पहले घर ले जाने की बात कही और शव को घर ले गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed