फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी में पीएम मोदी: पहली बार प्रधानमंत्री से मिलने के बाद भावुक हो गईं ये महिलाएं, ये कहा

Tue, 18 Sep 2018 09:12 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 18 Sep 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
PM modi in varanasi these womens get emotional when met With Prime minister
varanasi - फोटो : amar ujala

कोई महिला अगर पहली बार किसी प्रधानमंत्री से मिले तो उसका हावभाव क्या होगा, क्या कभी सोचा है आपने? प्रधानमंत्री अगर इन महिलाओं को  कन्हैया की मां कहकर संबोधित करें तो कैसा होगा। यह कोई कल्पना नहीं है बल्कि सच है जो सोमवार को वाराणसी में साबित हुआ। अपना जन्मदिन मनाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम वाराणसी पहुंचे तो यह नजारा जीवंत हुआ। आगे की स्लाइढ्स में देखें... 
 
PM modi in varanasi these womens get emotional when met With Prime minister
varanasi - फोटो : amar ujala


पहली बार किसी प्रधानमंत्री से मिली। उन्होंने हमें माता यशोदा का दर्जा दिया और कन्हैया की मां कहकर संबोधित किया। हमारा जीवन धन्य हो गया। यह कहना था सोमवार को डीरेका मैदान के हेलीपैड पर प्रधानमंत्री का स्वागत करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा बहुओं का। पीएम मोदी से बातचीत और उनके संबोधन से सभी महिलाएं भावुक नजर आईं।

 
PM modi in varanasi these womens get emotional when met With Prime minister
varanasi - फोटो : amar ujala
काशी की धरती पर पांव रखते ही उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा बहुएं ने जन्मदिन की बधाई दी। हेलीपैड पर उतरते ही पहली कतार में खड़ी महिलाओं ने गुब्बारे छोड़े तो वहीं दूसरी कतार में खड़ी सहायिकाओं और आशा बहुओं ने, जन्मदिन की शुभकामना लिखी तख्तियों को उठाकर पीएम का अभिवादन किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM modi in varanasi these womens get emotional when met With Prime minister
varanasi - फोटो : amar ujala

स्वागत से अभिभूत प्रधानमंत्री उनके पास गए और पूछा कि माता यशोदा ने तो एक कान्हा पाला था आप लोग कितने कान्हा पालती हैं। इसपर सभी ने एक स्वर में कहा कि 50 से 60 कान्हा पालते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आप महान हैं। आप सभी कान्हा की मां यशोदा की तरह हैं। 
 
विज्ञापन
PM modi in varanasi these womens get emotional when met With Prime minister
varanasi - फोटो : amar ujala

देश के प्रधानमंत्री के मुंह से यह शब्द सुनने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और आशा बहुएं भावविभोर हो उठीं। सभी ने हाथ जोड़कर पीएम का धन्यवाद दिया। सभी महिला कर्मचारी मानदेय बढ़ाने की प्रसन्नता व्यक्त करने और स्वागत के लिए यहां आई थीं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed