सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

प्रधानमंत्री का दौरा तस्वीरों में: कंवेंशन सेंटर में लगाया रुद्राक्ष का पौधा, जानें सब कुछ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 15 Jul 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
PM modi varanasi visit pictures: pm give many projects to kashi people
एयरपोर्ट पर पीएम मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने की आगवानी। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंच गए हैं। वह वायुसेना के विशेष विमान से साढ़े 10 वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। वहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनकी आगवानी की। इसके बाद वह बीएचयू के लिए रवाना हो गए। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उनसे पहले मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी आने पर स्वागत किया और आभार जताया।



मेयर मृदुला जायसवाल और नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या भी मौजूद थीं। प्रधानमंत्री हवाई जहाज से उतरकर सभी का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। इसी दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या उनके पैर छूने को झुकी थीं। लेकिन प्रधानमंत्री पीछे हट गए। उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। देखें अगली स्लाइड्स..।
 

Trending Videos
PM modi varanasi visit pictures: pm give many projects to kashi people
मंच पर पीएम मोदी और सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा बीएचयू हेलीपैड पहुंचे। जहां से वह जनसभा स्थल पर रवाना हो गए। मंच पर पहुंचते ही सीएम ने उन्हें अंग वस्त्र भेंट किए। पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM modi varanasi visit pictures: pm give many projects to kashi people

पीएम मोदी ने 27वें दौरे पर बनारस को 1475 करोड़ की सौगात दी है। इसमें स्वास्थ्य, विकास, जल निगम, ऊर्जा, सिंचाई आदि की परियोजनाएं शामिल हैं।

PM modi varanasi visit pictures: pm give many projects to kashi people

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का वाराणसी आने पर आभार जताया। इस दौरान उन्होंने बीएचयू में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नई काशी अब नए आयामों को छू रही है। सीएम ने कहा कि पिछले 16 महीनों से पूरा देश और दुनिया कोरोना वायरस महामारी से त्रस्त है। पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस तरह कोरोना को निंयत्रित किया गया है। जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में काशी ने देश और दुनिया के सामने अपनी जो नई पहचान बनाई है। नई काशी आज स्मार्ट काशी के रूप में प्रदेश और दुनिया के लिए एक मॉडल बनी हुई है।

विज्ञापन
PM modi varanasi visit pictures: pm give many projects to kashi people

मुख्यमंत्री के बाद मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए हुए प्रधानमंत्री ने बनारसियों का दिल जीत लिया। पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी में की। उन्होंने भारत माता की जय और हर हर महादेव बोलते हुए अपनी बात शुरू की। कहा कि लंबे समय बाद आप सब लोगन से सीधी मुलाकात का अवसर मिलल हो। काशी के सभी लोगन के प्रणाम। हम समस्त लोग के दुख हरे वाले भोलेनाथ, माता अन्नपूर्णा के चरण में भी शीश झुकावत ही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed