{"_id":"69e77018e1391daf030df89b","slug":"shravasti-two-teenage-girls-drowned-in-rapti-river-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti: राप्ती नदी में दो किशोरियों की डूबने से मौत, नहाते समय गहरे पानी में चली गई थीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti: राप्ती नदी में दो किशोरियों की डूबने से मौत, नहाते समय गहरे पानी में चली गई थीं
अमर उजाला नेटवर्क, तुलसीपुर (श्रावस्ती)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 21 Apr 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
सार
मृतकों की पहचान नारायणपुर निवासी गुलशना पुत्री छुटकऊ और अंशु देवी पुत्री धर्मराज के रूप में हुई है। दोनों गांव के पास बह रही राप्ती नदी में नहाने गई थीं। नहाते समय उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा और वे अचानक गहरे पानी में चली गईं।
राप्ती नदी में नहाते समय किशोरियों की डूबने से मौत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सोनवा थाना क्षेत्र में राप्ती नदी में नहाते समय दो किशोरियों की डूबने से दुखद मौत हो गई। यह घटना मंगलवार को नारायणपुर गांव के पास हुई, जहां दोनों गहरे पानी में चली गईं।
मृतकों की पहचान नारायणपुर निवासी गुलशना (14) पुत्री छुटकऊ और अंशु देवी (12) पुत्री धर्मराज के रूप में हुई है। दोनों गांव के पास बह रही राप्ती नदी में नहाने गई थीं। नहाते समय उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा और वे अचानक गहरे पानी में चली गईं।
आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर सुनकर तुरंत नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों किशोरियों को नदी से बाहर निकाला। हालांकि, जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पंचनामा भरने के बाद उन्होंने दोनों किशोरियों के शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजवा दिए।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X