सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Temperatures soar above 40, vegetable vendors worried

Shravasti News: पारा 40 के पार, सब्जी विक्रेता परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 23 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Temperatures soar above 40, vegetable vendors worried
कटरा में सब्जी की दुकान पर रखी स​ब्जियां।  - फोटो : कटरा में सब्जी की दुकान पर रखी स​ब्जियां।
विज्ञापन
वीरपुर। तराई में अप्रैल माह में ही पारा 40 पार पहुंच गया है। तपिश से जहां लोग उमस से बेहाल हैं तो वहीं सब्जी विक्रेताओं को नुकसान उठाना पड़ रहा है। तपिश से हरी सब्जियां सूख कर खराब हो रही हैं। विक्रेता सब्जियों के दाम बढ़ाने की सोच रहे हैं।
Trending Videos


कटरा निवासी सब्जी विक्रेता दिलशाद ने बताया कि गर्मी इतनी अधिक है कि सुबह लाई गई सब्जियां शाम तक खराब होने लगती हैं। इसके चलते हर दिन बड़ी मात्रा में खराब सब्जियां फेंकनी पड़ रही हैं। दिनेश और ननकू ने बताया कि सब्जियों को बचाने के लिए उन पर लगातार पानी का छिड़काव करते हैं। साथ ही उन्हें जूट के बोरे से ढककर रखते हैं। बावजूद इसके सब्जियां खराब हो रही हैं। सब्जियों को ठंडा रखने के लिए अतिरिक्त खर्च करने के बाद भी भिंडी, लौकी, तरोई, लोबिया, टमाटर, मिर्चा और नींबू जैसी हरी सब्जियां मात्र एक दिन में सूख रही हैं। नुकसान की भरपाई के लिए मजबूरन उन्हें सब्जियाें के दाम बढ़ाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed