सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

काशी में आज पीएम: पहली बार 25 हजार महिलाओं का जुटान, सबसे लंबा रोड शो करेंगे पीएम मोदी; बाबा के करेंगे दर्शन

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 28 Apr 2026 10:22 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में पीएम मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान बरेका मैदान में आयोजित जनसभा में करीब 25 हजार महिलाओं के जुटने की उम्मीद है। इस सम्मेलन की कमान महिलाएं संभालेंगी।   

विज्ञापन
PM Modi visit in Varanasi road show and Darshan of Kashi Vishwanath Dham and address 25,000 women in Bareca
वाराणसी में पीएम मोदी के आगमन की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस दौरान बरेका मैदान में आयोजित जनसभा में महिला शक्ति की झलक दिखेगी जहां मंच पर 44 महिलाएं मौजूद रहेंगी और करीब 25 हजार महिलाओं के जुटने की उम्मीद की गई है। काशी में ये महिलाओं का अब तक का सबसे बड़ा जुटान होगा। इस सम्मेलन की कमान महिलाएं संभालेंगी। यहां तक कि सुरक्षा व्यवस्था में भी महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी।

Trending Videos
PM Modi visit in Varanasi road show and Darshan of Kashi Vishwanath Dham and address 25,000 women in Bareca
वाराणसी में पीएम मोदी के आगमन की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
मंच पर आनंदीबेन पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य सहित 23 पार्षद और 19 ग्राम प्रधान समेत कुल 44 महिलाएं मौजूद रहेंगी। इनके अलावा वहां प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष समेत चार पुरुष होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य के स्वागत भाषण से होगी। इसके बाद योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भाषण होगा और अंत में प्रधानमंत्री काशी से देशभर की महिलाओं को संबोधित करेंगे। बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले ये पीएम की बड़ी सभा होगी। साथ ही उप्र में विधानसभा चुनाव और पंचायत चुनाव के पहले इस जुटान को अहम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें; PM Modi Visit: दो दिवसीय दौरे पर आ रहे पीएम मोदी, काशीवासियों को 6332 करोड़ की 163 परियोजनाओं की देंगे सौगात
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi visit in Varanasi road show and Darshan of Kashi Vishwanath Dham and address 25,000 women in Bareca
वाराणसी में पीएम मोदी के आगमन की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
जनसभा के बाद पार्टी स्तर की एक अहम बैठक भी हो सकती है, जिसमें संगठन और आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति पर प्रधानमंत्री जरूरी फैसले कर सकते हैं। ये बंगाल के बाद उप्र में राजनीतिक शिफ्ट को लेकर भी अहम दौरा हो सकता है। प्रधानमंत्री के स्वागत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें जीआई टैग वाली गुलाबी मीनाकारी से बना शिव मंदिर भेंट करेंगे। अगले दिन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के दौरान उन्हें डमरू भी भेंट किया जाएगा। इसके अलावा देर शाम प्रधानमंत्री शहर की प्रमुख परियोजनाओं का भी निरीक्षण कर सकते हैं। वह रोपवे प्रोजेक्ट और नमो घाट का दौरा कर सकते हैं, जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
PM Modi visit in Varanasi road show and Darshan of Kashi Vishwanath Dham and address 25,000 women in Bareca
वाराणसी में पीएम मोदी के आगमन की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
बरेका से काशी विश्वनाथ तक होगा रोड शो, पांच जगह पर भाजपा करेगी स्वागत
भाजपा ने पीएम के स्वागत की खास तैयारियां की हैं। पीएम मोदी बरेका से काशी विश्वनाथ मंदिर तक सड़क मार्ग से जाएंगे। यहां पर 5 स्थानों गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में प्रमुख चौराहों और यात्रा मार्ग को झंडे, बैनर व पोस्टरों से सजाया गया है। हजारों होर्डिंग्स और कटआउट भी लगाए गए हैं। काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि बरेका के प्रत्येक सेक्टर में कूलर, पेयजल व बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। बरेका में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएं ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचेंगी। स्थानीय महिलाएं पैदल और दूर-दराज की महिलाएं वाहनों के काफिले के साथ जुलूस की शक्ल में कार्यक्रम स्थल तक आएंगी।
विज्ञापन

पांच बड़े प्रोजेक्ट जिनका शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे

PM Modi visit in Varanasi road show and Darshan of Kashi Vishwanath Dham and address 25,000 women in Bareca
महिला आरक्षियों को मिली सुरक्षा की कमान - फोटो : अमर उजाला

पहला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे में मिनी सदन का शिलान्यास करना प्रस्तावित है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि मौजूदा नगर निगम भवन के स्थान पर लगभग 11,718 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में नया भवन बनाया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 97 करोड़ रुपये होगी। यह भवन भूतल सहित चार मंजिल का होगा।

दूसरा

सोवा रिग्पा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल 99 करोड़ की लागत से 100 बेड के अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। 65.42 करोड़ रुपये की लागत से दो भूमिगत और भूतल प्लस चार मंजिल का तिब्बती वास्तु शैली में युथोग सोवा रिग्पा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पहले चरण का निर्माण पूरा हो चुका है।

तीसरा

बनारस से पुणे के हडपसर और अयोध्या से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलने वाली दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के साप्ताहिक परिचालन को हरी झंडी दिखाएंगे। वर्तमान में, 30 अमृत भारत ट्रेनें 60 सेवाएं प्रदान कर रही हैं और इन दो नई ट्रेनों के शुरू होने के साथ अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं की संख्या बढ़कर 64 हो जाएगी।

चौथा

सिग्नेचर ब्रिज के बनने के साथ ही इस रूट पर कैंट से पीडीडीयू नगर तक रेलवे की ओर से तीसरी और चौथी रेल लाइन भी बिछाई जाएगी। साथ ही ब्रिज पर चार लेन का रेलवे ट्रैक बनेगा और 6 लेन की सड़क बनेगी। प्रधानमंत्री इसकी आधारशिला रखेंगे। 2600 करोड़ की लागत से बनने वाले 1074 मीटर लंबे इस सिग्नेचर ब्रिज में नीचे 4 लेन का रेलवे ट्रैक होगा जबकि ऊपरी हिस्से में 6 लेन की सड़क बनाई जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed